{"_id":"6066b402d101ce787c4ebf9d","slug":"united-nations-first-lady-jill-biden-treats-reporters-as-flight-attendant-on-april-fool-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन ने विमान में पत्रकारों को बनाया अप्रैल फूल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन ने विमान में पत्रकारों को बनाया अप्रैल फूल
Fri, 02 Apr 2021 11:34 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:34 AM IST
सार
- अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने संवाददाताओं को बनाया अप्रैल फूल
- फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पेश हुईं जिल बाइडन और बांटी डव आइसक्रीम
- “व्येहर द लाइट एंटर्स’’ में जिल बाइडन ने स्वीकारा कि उन्हें मजाक करना पसंद है
विज्ञापन
जिल बाइडन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने उनके साथ विमान से कैलिफोर्निया से वॉशिंगटन लौट रहे संवाददाताओं को अनोखे अंदाज में अप्रैल फूल बनाया। भोजन सेवा के दौरान, “जैस्मिन” नाम की प्लेट लगाए हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट ने सभी को डव आइसक्रीम बांटी।
विज्ञापन
उस फ्लाइट अटेंडेंट ने काले रंग का मास्क और काले रंग का पैंट-सूट पहना हुआ था और उसके बाल छोटे थे। आइसक्रीम बांटकर जाने के कुछ मिनट बाद “जैस्मिन” इस बार बिना विग के सबके सामने हंसते हुए आईं और ‘अप्रैल फूल्स’ कहते हुए सभी को संबोधित किया। तब सबको मालूम चला कि फ्लाइट अंटेडेंट के भेष में जैस्मिन नाम की महिला जिल बाइडन थीं।
विज्ञापन
प्रथम महिला के सहयोगियों ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘जैस्मिन’’ की असली पहचान मालूम चलने के बाद वे भी उतने ही चकित थे। अपने 2019 के संस्मरण “व्येहर द लाइट एंटर्स’’ में बाइडन ने स्वीकार किया था कि उन्हें मजाक करना बहुत पसंद है।
विज्ञापन
ओबामा प्रशासन के दौरान जब उनके पति उपराष्ट्रपति थे, तब वह एक बार ‘एयर फोर्स टू’ विमान के सामान रखने वाले हिस्से में छिपकर बैठ गईं थी जिससे वहां सामान रखने की कोशिश कर रहा व्यक्ति डर गया था। उन्होंने लिखा था, “मैं हमेशा से मानती हूं कि खुश होने के पल जब भी मिलें उन्हें चुरा लेना चाहिए।”