फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United nations concern over reported violence in Iraq Kirkuk

हिंसा का रास्ता छोड़ इराकी एकता के लिए काम करें सभी पक्ष : संयुक्त राष्ट्र

Thu, 19 Oct 2017 02:53 PM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Thu, 19 Oct 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
United nations concern over reported violence in Iraq Kirkuk
- फोटो : File Photo
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी इराक के किरकुक प्रांत के निकट हिंसा की ताजा घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि सभी पक्षों को हिंसा का रास्ता छोड़कर इराकी एकता के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि सुरक्षा परिषद में इराकी संविधान के प्रावधानों का सम्मान करने की अपील की गई है। साथ ही इराक की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान और एकता बनाए रखना सभी पक्षों का धर्म बनता है।
विज्ञापन


पढ़ें- जनमत संग्रह के बाद स्वतंत्र घोषित किरकुक पर इराकी सेना ने जमाया कब्जा    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इराक और लेवेंट में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खात्मे के जारी प्रयासों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। सुरक्षा परिषद ने इराक के मसलों से जुड़े सभी पक्षों को बातचीत के लिए एक मंच पर लाने की जरूरत पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed