फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   United Nations chief shocked and disturbed by a video of its official physical relation in a car in Israel

इस्रायल में तैनात संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कार में यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल

Sat, 27 Jun 2020 03:36 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 27 Jun 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
United Nations chief shocked and disturbed by a video of its official physical relation in a car in Israel
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)

इस्रायल में तैनात संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कार में यौन संबंध बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा जताया है। साथ ही कहा है कि वह इस वीडियो को लेकर काफी हैरान है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में अधिकारी को एक लाल पोशाक पहनी हुई महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर साझा किया जा रहा है। बताया गया है कि यह वीडियो तेल अवीव की एक मुख्य सड़क पर शूट किया गया है। 
विज्ञापन



संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है और इस वीडियो में दिख रहे अधिकारी को पहचानने के काफी करीब है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे लोग इस्राइल में एक शांति संगठन के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत संयुक्त राष्ट्र के गरीबी उन्मूलन गठबंधन में संस्थापक सदस्य के तौर पर हुआ शामिल

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 18 सेकंड के वीडियो में दिख रहे व्यवहार को घिनौना बताया है। दुजारिक ने कहा कि इस तरह का व्यवहार संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों द्वारा शांति स्थापित करने में उठाए जा रहे कदमों के खिलाफ है।

जब प्रवक्ता से पूछा गया कि कहीं दोनों के बीच यौन संबंध आपसी सहमति से तो नहीं बनाए गए थे। इस पर दुजारिक ने कहा कि यह सभी सवाल इस मामले पर चल रही जांच का हिस्सा है, इसलिए हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। 


बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की अपने कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं। यदि कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं, तो उन्हें अनुशासित किया जाता है। या फिर उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों से प्रत्यावर्तित या प्रतिबंधित किया जा सकता है, लेकिन आगे की अनुशासनात्मक या कानूनी कार्रवाई करना उनके गृह राष्ट्र की जिम्मेदारी होती है। 

संयुक्त राष्ट्र लंबे समय से अपने शांति दूतों और अन्य कर्मचारियों द्वारा यौन दुराचार के आरोपों की जांच कर रहा है। हाल के वर्षों में इसके कर्मचारियों पर लगातार आरोप लगे हैं। महासचिव गुतारेस ने यौन अपराधों में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed