फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   united kindom becomes first country to apporove moderna vaccine for omicron variant

UK: ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कारगर साबित होगी नई मॉडर्ना वैक्सीन, इसे मंजूरी देने वाला पहला देश बना ब्रिटेन

Mon, 15 Aug 2022 05:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 15 Aug 2022 05:47 PM IST
सार

एमएचआरए ने एक बयान में कहा कि उसने व्यस्कों लिए बूस्टर डोज की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन यूके नियामक के सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशालीता के मानकों को पूरा करते हुए पाई गई। 

विज्ञापन
united kindom becomes first country to apporove moderna vaccine for omicron variant
Vaccine Company Moderna - फोटो : Instagram

विस्तार

ब्रिटेन कोविड-19 के खिलाफ एक अपडेटेड मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। ये वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर साबित हुई है। मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने वयस्कों के लिए बूस्टर के रूप में अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना द्वारा बनाई गई द्विसंयोगी वैक्सीन (Bivalent Vaccine) को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


एमएचआरए ने एक बयान में कहा कि उसने व्यस्कों लिए बूस्टर डोज की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन यूके नियामक के सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशालीता के मानकों को पूरा करते हुए पाई गई। 
विज्ञापन

 
एजेंसी ने कहा कि एमएचआरए ने क्लिनिकल ट्रायल डाटा के आधार पर अपनी मंजूरी दी। परीक्षण में बूस्टर ने ओमिक्रॉन (बीए.1) और मूल 2020 के वायरस दोनों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएचआरए के चीफ एग्जीक्यूटिव जून राइन ने एक बयान में कहा, ब्रिटेन में इस्तेमाल की जा रही कोविड-19 वैक्सीन की पहली पीढ़ी बीमारी से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है और लोगों की जान बचाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed