फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNICEF conference Pakistan failed to raise Kashmir issue again in Colombo Summit

यूनिसेफ सम्मेलन में पाक की बेशर्मी, कोलंबो में फिर की कश्मीर मुद्दा उठाने की नाकाम कोशिश

Wed, 04 Sep 2019 05:52 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Wed, 04 Sep 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
UNICEF conference Pakistan failed to raise Kashmir issue again in Colombo Summit
Imran Khan

जम्मू-कश्मीर को लेकर दुनियाभर में मुंह की खा चुका पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। वह हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहा है। कोलंबो में यूनिसेफ द्वारा आयोजित बच्चों के अधिकार पर दक्षिण एशियाई सांसदों की कॉन्फ्रेंस में भी पाक ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की। जिसका कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


जैसे ही पाक प्रतिनिधि ने इस मुद्दे का जिक्र किया, गोगोई और जायसवाल ने उन्हें रोक दिया और जम्मू-कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताया। दोनों भारतीय सांसदों ने पाकिस्तान में मानवाधिकार हनन और अल्पसंख्यकों से हो रही ज्यादती तथा ईश निंदा कानून के दुरुपयोग पर भी जवाब मांगा। इस घटना का पौने दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में पाक ने यूनिसेफ से हस्तक्षेप की मांग की तो, जायसवाल ने कहा कि बात पाक के कब्जे वाले कश्मीर के हालात पर होनी चाहिए। वहीं, गोगोई ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के लिए आयोजित सम्मेलन में ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बीच फोरम का संचालन कर रहे यूनिसेफ सदस्यों व बाकी देशों के प्रतिनिधियों ने पाक दल को चुप रहने को कहा।

मालदीव में भी की थी हिमाकत

इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी संसद के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने मालदीव में हुई एशिया स्पीकर्स समिट के दौरान कश्मीर मुद्दा उछालने की कोशिश की थी, जिसका राज्यसभा के उपसभापति ने हरिवंश ने कड़ा विरोध किया था। आयोजकाें ने भी पाकिस्तानी दल को चुप करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed