फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNHCR Said Women and Children fleeing Ukraine being victims of human trafficking

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग: मानव तस्करी की शिकार हो रहीं यूक्रेन से जान बचाकर भागीं महिलाएं, बड़े पैमाने पर मानव तस्कर सक्रिय

Mon, 14 Mar 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वारसा/बर्लिन।
एजेंसी, वारसा/बर्लिन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Mar 2022 06:25 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) ने कहा कि ज्यादातर रिफ्यूजी महिलाएं व बच्चे ही हैं, जो मानव तस्करी का शिकार हो रहे हैं। रिफ्यूजी कैंपों में बड़े पैमाने पर मानव तस्कर सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
UNHCR Said Women and Children fleeing Ukraine being victims of human trafficking
पोलैंड के एक शरणार्थी कैंप में महिलाएं और बच्चे। - फोटो : Twitter

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन से जान बचाकर भागीं महिलाएं और बच्चे मानव तस्करी का शिकार हो रहे हैं। यूक्रेन से सटे पोलैंड, रोमानिया, माल्दोवा, हंगरी और स्लोवाकिया में बने रिफ्यूजी कैंपों में बड़े पैमाने पर मानव तस्कर सक्रिय हो गए हैं, जो इन रिफ्यूजी महिलाओं व बच्चों को अपने चंगुल में फंसा रहे हैं। इनका शारीरिक शोषण भी हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) ने कहा, ज्यादातर रिफ्यूजी महिलाएं व बच्चे ही हैं। आपको न केवल इनकी तस्करी बल्कि अन्य शोषण का भी ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन


बॉर्डर पर हजारों लोग मदद के लिए खड़े : रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, माल्दोवा और स्लोवाकिया में भारी संख्या में स्थानीय लोग और स्वयंसेवक शरणार्थियों की सेवा में जुट रहे हैं।
विज्ञापन


यह होता है अंजाम

  • पीड़ित महिलाओं को रेडलाइट एरिया में जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलना
  • अवैध खानों बंधुआ मजदूरी करना
  • घरेलू नौकर बनाने के लिए बेचना
  • शरीर के अंग निकालकर बेचा जाना
  • भीख मांगने के लिए मजबूर करना
  • जबरन अपराध करने काे मजबूर करना


25 लाख शरणार्थियों में 10 लाख से ज्यादा बच्चे
यूक्रेन से 25 लाख से ज्यादा लोग भागकर दूसरे देशों में आए हैं। इनमें 10 लाख से ज्यादा बच्चे हैं। इससे यूरोप में मानवीय संकट खड़ा हो गया है और यह दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सबसे तेज विस्थापन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed