फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNGA Using Right to Reply India gave a befitting reply said Pakistan is a country where terrorists can come unabated

यूएनजीए: राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल कर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- आग बुझाने वाले के भेष में आग लगाता है पाकिस्तान

Sun, 26 Sep 2021 05:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 26 Sep 2021 05:56 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के इसी रवैये के कारण पूरी दुनिया को उसकी नीतियां नुकसान पहुंचाती हैं क्योंकि वह आतंकियों को पालता है। उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए मंच का दुरुपयोग किया है, बल्कि वह अपने देश की दयनीय हालत से दुनिया का ध्यान हटाने की नाहक कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
UNGA Using Right to Reply India gave a befitting reply said Pakistan is a country where terrorists can come unabated
संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के कश्मीर पर झूठ फैलाने के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। इमरान के भाषण पर राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारत ने फटकारा कि पाक एक ऐसा देश है जहां आतंकवादी बेरोकटोक आ जा सकते हैं। वह ‘आग को भड़काने वाला’ देश है जबकि खुद को ‘आग बुझाने वाले’ के रूप में पेश करने का दिखावा करता है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान के इसी रवैये के कारण पूरी दुनिया को उसकी नीतियां नुकसान पहुंचाती हैं क्योंकि वह आतंकियों को पालता है। उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए मंच का दुरुपयोग किया है, बल्कि वह अपने देश की दयनीय हालत से दुनिया का ध्यान हटाने की नाहक कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


पाक में आम लोगों और अल्पसंख्यकों पर बर्बरता जारी है। युवा भारतीय राजनयिक ने यूएनजीए के 76वें सत्र में कश्मीर राग अलापने पर पाक की निंदा करते हुए कहा, ‘इस तरह के बयान देने वालों और झूठ बोलने वालों की सामूहिक तौर पर निंदा की जानी चाहिए। ऐसे लोग अपनी मानसिकता के कारण सहानुभूति के पात्र हैं।’ उन्होंने कहा, हम सुनते आ रहे हैं कि पाक ‘आतंकवाद का शिकार’ है। लेकिन यह वह देश है जिसने खुद आग लगाई है। वह आतंकियों को इस उम्मीद में पालता है कि वे पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। इससे पूरी दुनिया को नुकसान हुआ है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर व लद्दाख सिर्फ भारत का हिस्सा

  • इमरान खान : अनुच्छेद 370 निरस्त करने के भारत के फैसले और अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बारे में बात की।
  • स्नेहा दुबे : समूचे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं जो पाक के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं।


बांग्लादेश में नरसंहार व अल्पसंख्यकों का दमन
स्नेहा दुबे : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित सर्वाधिक आतंकवादियों को रखने का घटिया रिकॉर्ड पाकिस्तान के पास है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश में भी धार्मिक और सांस्कृतिक नरसंहार को अंजाम देने की कोशिश की।

इसे हम इतिहास की उस भयानक घटना के 50 साल पूरा होने के रूप में याद करते हैं। वहां पर अल्पसंख्यक हिंदू, ईसाई लोगों के साथ लगातार दमन हो रहा है। पाक में यहूदी-विरोध को सामान्य बताया जाता है। यहां असहमति की आवाजें रोज दबाई जाती हैं।

इमरान बोले-अमेरिकी कृतघ्नता का शिकार हुआ पाक

पाक पीएम इमरान खान ने यूएनजीए में अपने देश को अमेरिकी कृतघ्नता का और अंतरराष्ट्रीय दोहरेपन का पीड़ित दिखाने की कोशिश की। खान ने पूर्व रिकॉर्डेड भाषण में विश्व इस्लामोफोबिया, जलवायु परिवर्तन जैसे कई विषयों पर बात की। अपनी अंतिम बात को उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ किए गए बर्ताव से जोड़ कर समझाने की कोशिश की। उन्होंने अमेरिका को लेकर गुस्सा और दुख जाहिर किया और उस पर पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान दोनों का साथ छोड़ देने का आरोप लगाया। खान ने भारत सरकार के लिए कटु शब्दों का इस्तेमाल कर पीएम मोदी की सरकार को ‘हिंदू राष्ट्रवादी’ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed