फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNGA pass resolution to honour fallen peacekeepers memorial wall on intiate on india pm modi

UNGA: पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र में बनेगी मेमोरियल वॉल, शांति मिशन के सैनिकों को होगी समर्पित

Fri, 16 Jun 2023 12:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Jun 2023 12:05 PM IST
सार

रुचिरा कंबोज ने कहा कि यह मेमोरियल वॉल इस बात का प्रतीक होगी कि संयुक्त राष्ट्र, शांति पर इतना जोर क्यों देता है। साथ ही यह लोगों को याद दिलाएगी कि उनके फैसलों की दुनिया ने क्या कीमत चुकाई है।

विज्ञापन
UNGA pass resolution to honour fallen peacekeepers memorial wall on intiate on india pm modi
यूएन में पीसकीपर्स के लिए भारत के प्रस्ताव पर लगी मुहर। - फोटो : Social Media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत द्वारा पेश प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इस प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक मेमोरियल वॉल का निर्माण किया जाना है। इस मेमोरियल वॉल पर संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन पर बलिदान हुए सैनिकों के नाम लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसे 190 देशों ने समर्थन दिया। बाद में संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


क्यों बनवाई जाएगी मेमोरियल वॉल
संयुक्त राष्ट्र ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक उचित और प्रमुख जगह पर मेमोरियल वॉल का निर्माण किया जाएगा। इस वॉल का निर्माण शांति मिशन के दौरान बलिदान हुए सैनिकों के सम्मान में किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि यह मेमोरियल वॉल इस बात का प्रतीक होगी कि संयुक्त राष्ट्र, शांति पर इतना जोर क्यों देता है। साथ ही यह लोगों को याद दिलाएगी कि उनके फैसलों की दुनिया ने क्या कीमत चुकाई है।
विज्ञापन


18 देशों ने किया समर्थन
भारत के इस प्रस्ताव को 18 देशों में दाखिल किया, जिनमें बांग्लादेश, कनाडा, चीन, डेनमार्क, इजिप्ट, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, जोर्डन, नेपाल, रवांडा और अमेरिका शामिल रहे। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस मेमोरियल वॉल का निर्माण तीन साल में पूरा कर लिया जाएगा। साल 2015 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक वर्चुअल मेमोरियल वॉल लॉन्च की थी, जिसमें शांति मिशन में  बलिदान हुए भारतीय सैनिकों के श्रद्धांजलि दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताई खुशी
संयुक्त राष्ट्र में मेमोरियल वॉल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई। पीएम मोदी ने सभी देशों को इस प्रस्ताव के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बता दें कि साल 2015 में जब पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे, उस वक्त भी संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में पीएम मोदी ने शांति मिशन के दौरान बलिदान हुए सैनिकों की याद में मेमोरियल वॉल बनाने का सुझाव दिया था। यही वजह है कि जब भारत के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है तो पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस पर खुशी जताई है। 


भारत ने समर्थन के लिए कहा धन्यवाद
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शांति मिशन के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों की याद में मेमोरियल वॉल बनाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए सभी 190 प्रतिनिधियों को धन्यवाद कहा और अन्य देशों को भी साथ आने की अपील की। कंबोज ने कहा कि बीते 75 सालों से संघर्षों में मध्यस्थता करने और वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन की सबसे अहम भूमिका रही है। इन शांति मिशन पर कई सैनिक बलिदान हुए हैं। ऐसे में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके बलिदान को ना भूलें और उनका सम्मान करें। रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत आर्थिक और अन्य सभी तरीके से अपना योगदान देने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मेमोरियल वॉल का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed