{"_id":"610baee98ebc3e88e108387e","slug":"uncontrollable-situation-in-afghanistan-issue-to-be-raised-in-unsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: बेकाबू हो रहे हालात, भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में उठेगा मुद्दा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: बेकाबू हो रहे हालात, भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में उठेगा मुद्दा
Thu, 05 Aug 2021 02:57 PM IST
अजय सिंह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:57 PM IST
सार
भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुक्रवार को होगी। इस बैठक में अफगानिस्तान में बेकाबू हो रहे हालातों और तालिबान से निपटने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रिमूर्ति
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। ज्यादातर इलाके तालिबान के कब्जे में हैं और हिंसा बढ़ती जा रही है। भारत की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा होगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने गुरुवार को ट्ववीट कर बताया कि भारत की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद की बैठक शुक्रवार को होगी, इसमें अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
अफगान विदेश मंत्री ने की थी एस. जयशंकर से बातचीत
भारत को रविवार को ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली है। इसके बाद मंगलवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर ने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को सुरक्षा परिषद में उठाने को कहा था। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद अतमर ने कहा था कि तालिबान की हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। इसका फायद कई विदेशी आंतकी समूह भी उठा रहे हैं। उन्होंने इस गंभीर मामले को सुरक्षा परिषद में उठाने की गुहार लगाई थी। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को ट्ववीट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की गुहार लगाई और कहा कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर अफगानिस्तान में स्थिति को सुधारने के लिए अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
तालिबान प्रवक्ता बोले, हमले जारी रहेंगे
इस दौरान, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने हेरात में अमेरिकी दूतावास के पास हुए हमले की भी निंदा की। इस हमले में कई अफगान सुरक्षा बलों की मौत हो गई थी, वहीं कई अधिकारी घायल हो गए थे।तालिबान की ओर से किए गए हमलों के बीच यह एक बड़ा हमला था। तालिबान के प्रवक्ता जैबिउल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि वह इस तरह के हमले जारी रखेंगे। इसके ठीक बाद अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री जनरल बिस्मिल्लाह मोहम्मदी के घर के बाद कार बम से हमला किया गया।
विज्ञापन
अमेरिकी सैनिकों के वापस जाने के बाद अफगानिस्तान में तालिबान की हिंसा बढ़ती ही जा रही है। इन हमलों में अफगान सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।
रूस ने बुलाई अफगानिस्तान पर बैठक, भारत को नहीं किया आमंत्रित
अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात पर रूस की ओर से बुलाई जा रही अहम बैठक में भारत को आमंत्रित नहीं किया गया है, जिसमें पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियों और हमलों को देखते हुए रूस ने हिंसा को रोकने और शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रमुख हितधारकों से संपर्क साधने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यह 'विस्तारित ट्रोइका' बैठक 11 अगस्त को कतर में होने जा रही है। इससे पहले बीती 18 मार्च और 30 अप्रैल को भी बैठक हो चुकी हैं। रूस भी अफगानिस्तान में शांति लाने और सुलह की प्रक्रिया के लिए अनुकूल परिस्थितियों को बनाने के लिए वार्ता आयोजित कर रहा है।