फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un who confirms sexual spread of monkeypox in congo biggest outbreak

Monkeypox: यौन संबंधों से भी फैलता है मंकीपॉक्स, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की पुष्टि

Sat, 25 Nov 2023 11:31 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 25 Nov 2023 11:31 AM IST
सार

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहला सबूत है, जिससे पता चला है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है, जबकि पहले इस दावे को खारिज कर दिया गया था। 

विज्ञापन
un who confirms sexual spread of monkeypox in congo biggest outbreak
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार पुष्टि की है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है। बता दें कि अफ्रीकी देश कांगो में इन दिनों बड़े पैमाने पर मंकीपॉक्स का संक्रमण फैल रहा है। अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगर अभी इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह बेहद खतरनाक हो सकता है। डब्लूएचओ ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि मंकीपॉक्स यौन संबंध बनाने से भी फैल सकता है। 
विज्ञापन


यौन संबंध बनाने से भी फैल सकता है मंकीपॉक्स
डब्लूएचओ ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति ने मार्च में कांगो का दौरा किया था और वह मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। डब्लूएचओ ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति गे है और उसके कांगो में कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बने। डब्लूएचओ ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले पांच अन्य लोग भी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इसके आधार पर डब्लूएचओ ने पुष्टि की है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स के संक्रमण का प्रसार होता है। 
विज्ञापन


मंकीपॉक्स संक्रमण बढ़ने का खतरा
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पहला सबूत है, जिससे पता चला है कि यौन संबंधों से भी मंकीपॉक्स फैलता है, जबकि पहले इस दावे को खारिज कर दिया गया था। बता दें कि मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में बीते कई दशकों से मंकीपॉक्स एक महामारी  बनी हुई है और आमतौर पर यह चूहों से इंसानों में फैला। बीते साल यूरोप समेत 100 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए थे और डब्लूएचओ ने इसे वैश्विक इमरजेंसी करार दिया था। अब तक मंकीपॉक्स के संक्रमित लोगों की संख्या 91 हजार के पार जा चुकी है। कांगो में ही इस साल मंकीपॉक्स के 12500 मामले सामने आ चुके हैं और 580 मरीजों की मौत हो चुकी है और यह कांगो की सबसे बड़ी महामारी बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मंकीपॉक्स और इसके संक्रमण के लक्षण
मंकीपॉक्स या एमपॉक्स एक वायरस संक्रमण रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति और जानवर के संपर्क में आने से फैलता है। इसका  संबंध ऑर्थोपॉक्सवायरस से है और इसमें चेचक जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके लक्षण आमतौर पर संक्रमण होने के एक हफ्ते में दिखने शुरू हो जाते हैं। इनमें पीड़ित व्यक्ति को बुखार, शरीर पर दाने, गला खराब, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed