फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN tours in Houthi-occupied Yemen canceled, UN employees detained

UN: हूतियों के कब्जे वाले यमन में संयुक्त राष्ट्र की यात्राएं रद्द, हिरासत में लिए गए थे यूएन के कर्मचारी

Fri, 24 Jan 2025 08:38 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 24 Jan 2025 08:38 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि कल सना में हूतियों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को हिरासत में लिया। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हूतियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में और उनके भीतर सभी आधिकारिक गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
UN tours in Houthi-occupied Yemen canceled, UN employees detained
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयु्क्त राष्ट्र ने शुक्रवार को यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में सभी यात्राओं को टाल दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने यह फैसला हूतियों द्वारा अपने कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद लिया है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि कल सना में हूतियों ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को हिरासत में लिया। अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने हूतियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में और उनके भीतर सभी आधिकारिक गतिविधियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के साथ-साथ अमेरिकी दूतावास और सहायता समूहों से जुड़े व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। हालांकि हूतियों ने संयुक्त राष्ट्र के निर्णय को स्वीकार नहीं किया। यह निर्णय ऐसे वक्त में आया है जब हूती इस्राइल-हमास युद्ध विराम के बाद शिपिंग और इस्राइल पर अपने हमलों को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने हूती को बताया आतंकी संगठन
यमन के हूती विद्रोहियों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी संगठन घोषित किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने कार्यकाल में इस पहचान को हटा दिया था ताकि यमन के दशक पुराने युद्ध में शांति कायम की जा सके। हूती विद्रोहियों ने कहा कि यह पहचान फलस्तीनी लोगों के समर्थन और अमेरिकी प्रशासन के इस्राइल पक्षधरता को दिखाती है। ट्रंप के फैसले से विद्रोहियों के साथ नए तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। 


हूतियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वे लाल सागर गलियारे में जहाजों पर अपने हमलों को सीमित कर देंगे। साथ ही हूतियों ने नवंबर 2023 में जब्त किए गए गैलेक्सी लीडर के 25 सदस्यीय चालक दल को रिहा कर दिया। हूती विद्रोहियों ने इस्राइल के गाजा में हमलों के विरोध में ही लाल सागर इलाके में वाणिज्यिक और सैन्य जहाजों पर हमले शुरू किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed