{"_id":"5f4ff6a88ebc3e338b1418d5","slug":"un-security-council-meeting-on-september-24-on-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक 24 सितंबर को","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना महामारी पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक 24 सितंबर को
Thu, 03 Sep 2020 01:17 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : un.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इस महीने के अंत में एक अहम बैठक होगी। इस उच्च स्तरीय शिखर बैठक में कोरोना महामारी की समाप्ति के बाद दुनिया के सामने सुरक्षा खतरों पर चर्चा की जाएगी। सितंबर के आखिर में ही संयुक्त राष्ट्र आमसभा की बैठक होगी, जिसमें दुनियाभर के नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा परिषद की मंगलवार को क्रमिक अध्यक्षता संभालने वाले यूएन में नाइजर के दूत अब्दू अबारी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय की डिजिटल बैठक 24 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
कोरोना के बाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बरकरार रखने के संदर्भ में वैश्विक शासन पर होने वाली बैठक संघर्ष, अपराध और महामारियों जैसी पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के साथ ही मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में संतुलन पर रोशनी डालेगी।
विज्ञापन