फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary says Civilian attacks must end immediately in Ukraine

US: संयुक्त राष्ट्र ने कहा- यूक्रेन में नागरिक हमले तत्काल होने चाहिए बंद

Tue, 17 Jan 2023 05:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 05:44 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की सहयोगी प्रवक्ता स्टेफनी ट्रेमब्ले ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं को नियमित ब्रीफिंग के दौरान बताया कि गुटेरेस ने मिसाइल हमले की निंदा करते हुए कहा कि हमला युद्ध के कानूनों के उल्लंघन का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन
UN Secretary says Civilian attacks must end immediately in Ukraine
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यूक्रेनी शहर निप्रो में एक बड़ी आवासीय इमारत पर हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें कम से कम 40 नागरिकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की सहयोगी प्रवक्ता स्टेफनी ट्रेमब्ले ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं को नियमित ब्रीफिंग के दौरान बताया कि हमला युद्ध के कानूनों के उल्लंघन का एक और उदाहरण है। ट्रेमब्ले ने कहा, नागरिकों को हमले का सामना करना पड़ा। हवाई हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए और घायल हुए। देश के विभिन्न हिस्सों में घरों, स्कूलों और अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचाया गया। गुटेरेस ने कहा कि यह हमला युद्ध के कानूनों के संदिग्ध उल्लंघन का एक और उदाहरण था। 
विज्ञापन


40 नागरिक मारे गए
यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निगरानी मिशन के अनुसार, 3 बच्चों समेत कम से कम 40 नागरिक मारे गए। 15 बच्चे समेत 75 लोग अपने घरों में घायल हो गए। ओसीएचए ने कहा कि ये संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। हमले के दौरान करीब एक हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों के हमारे सहयोगियों ने परिवारों का समर्थन करने के लिए तेजी से काम किया है। उन्होंने कहा, स्थिति गंभीर बनी हुई है, दोनेत्स्क और लुहांस्क क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed