{"_id":"6152e94d8ebc3e0de45dd0a1","slug":"un-secretary-general-spokesperson-says-talks-between-india-and-pakistan-will-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावना: भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत को लेकर यूएन महासचिव के प्रवक्ता बोले- दोनों देशों के बीच जल्द होगी चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संभावना: भारत पाकिस्तान के बीच बातचीत को लेकर यूएन महासचिव के प्रवक्ता बोले- दोनों देशों के बीच जल्द होगी चर्चा
Tue, 28 Sep 2021 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 28 Sep 2021 03:37 PM IST
सार
पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान ने फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाकर तनाव बढ़ा दिया था। भारत ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने सख्त लहजे में कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह है और आतंकियों को खुला समर्थन करता है और झूठ बोलते हुए यूएन के मंच का भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए गलत इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
स्नेहा दुबे , भारत की प्रथम सचिव, संयुक्त राष्ट्र महासभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच जारी वाकयुद्ध अब शांत हो रहा है और जल्द ही दोनों देशों के बीच वार्ता होने की संभावना बन रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे का राग अलापा था, जिसपर भारत ने करारा जवाब दिया था। एक दूसरे के बीच हुईं टिप्पणियों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। भारत ने इसको लेकर पाकिस्तान की निंदा भी की थी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचि स्नेहा ने सख्त लहजे में कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को खुला समर्थन करता है और झूठ बोलते हुए यूएन के मंच का भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए गलत इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
दोनों देशों में जल्द होगी वार्ता
गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "हमने ये टिप्पणियां सुनीं और मुझे लगता है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है। हमें हमेशा से उम्मीद है कि वार्ता जल्द ही हो सकती है और यह संभवत: ऐसे स्थान पर हो सकती है, जो सुर्खियों में न हो।" पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई तीखी नोक-झोंक के मद्देनजर दुजारिक से पूछा गया था कि क्या संयुक्त राष्ट्र क्षेत्र में शांति को लेकर चिंतित है और क्या महासचिव की दोनों देशों के नेताओं से बात करने की कोई योजना है?
विज्ञापन