फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Report Says Russia Guilty Of War Crimes In Ukraine

यूक्रेन: 'छोटी बच्चियों से दुष्कर्म, कब्र में लाशों के साथ हैवानियत', रूसी सैनिकों ने पार कीं क्रूरता की हदें

Sun, 25 Sep 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 25 Sep 2022 09:35 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के आम नागरिकों पर भीषण अत्याचार किए। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने इस साल मार्च में मानवाधिकारों के हनन के लिए अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग बनाया था।

विज्ञापन
UN Report Says Russia Guilty Of War Crimes In Ukraine
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन में युद्ध बीते कई महीनों से लगातार जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लाखों लोग देश छोड़कर दूसरे देश चले गए हैं। लेकिन इन सब के बीच संयु्क्त राष्ट्र की टीम ने रूसी सैनिकों की क्रूरता के बारे में जो रिपोर्ट पेश की है वह दिल दहलाने वाली है। बताया जा रहा कि युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों ने अत्याचार की सारी हदें पार कर दीं। संयुक्त राष्ट्र ने रूस को युद्ध अपराधी घोषित किया है। इतना ही नहीं कई पश्चिमी देशों ने तो आर्थिक प्रतिबंध तक लगा दिए।

विज्ञापन


रूसी सैनिकों की दिल दहलाने वाली क्रूरता
संयुक्त राष्ट्र ने  इस साल मार्च में यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा मानवाधिकार के हनन की जांच के लिए एक टीम बनाई गई गई थी जिसने अब रिपार्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने चार साल की छोटी बच्चियों से लेकर 82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ यौन हिंसा को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं सैनिकों ने नागरिकों को कैदी बनाकर थर्ड डिग्री से भी खतरनाक यातनाएं दीं। यहां तक कि कुछ कैदियों को रूस ले जाया गया, जहां उन्हें पीटा गया, बिजली के झटके दिए गए और कपड़े उतारकर कोड़े बरसाए गए।
विज्ञापन


बच्चों पर भी नहीं आई दया
रिपोर्ट मे कहा गया है कि रूसी सैनिकों ने चार साल की छोटी बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म किया और उन्हें प्रताड़ना दी। सभी बच्चियों को गैरकानूनी रूप से कैद किया गया। विस्फोटक हथियारों से अंधाधुंध हमलों में बच्चे भी मारे गए हैं और घायल हुए हैं। वहीं खार्किव क्षेत्रीय गवर्नर ने कहा कि इजियम सामूहिक दफन स्थल से 436 शव बरामद किए गए, जिनमें 30 में यातना के संकेत थे। सभी के साथ जुल्म की हदें पार की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed