फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN report on climate change said there are 800 million people are sleeping hungry

रिपोर्ट: दुनिया में 82 करोड़ लोग सो रहे भूखे तो वहीं 200 करोड़ हैं मोटे

Thu, 08 Aug 2019 09:34 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 08 Aug 2019 09:34 AM IST
सार

  • जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की बैठक हुई 
  • जलवायु परिवर्तन पर हुई बैठक में वैज्ञानिकों ने आने वाले खतरों के बारे में बताया
  • वैज्ञानिकों ने बताया कि 82 करोड़ लोग भूखे सोते हैं और 200 करोड़ लोग मोटे हैं

विज्ञापन
UN report on climate change said there are 800 million people are sleeping hungry
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जिनेवा में जलवायु परिवर्तन पर हुई बैठक में वैज्ञानिकों ने विश्व में बढ़ रही वैश्विक असामानता दूर करने पर जोर दिया। वैज्ञानिकों ने 1,000 पृष्ठों की एक रिपोर्ट पेश की। वैज्ञानिकों ने बताया कि आज जहां विश्व में 82 करोड़ लोग अक्सर भूखे सोने को मजबूर हैं, 200 करोड़ लोग मोटे या ओवरवेट हैं।

विज्ञापन


इस असमानता को दूर करना जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण के लिए जरूरी है। जिनेवा में जुटे 108 वैज्ञानिकों के समूह ने बुधवार को यह बात कही है।

यहां संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा 195 देशों से मंत्रणा कर एक हजार पृष्ठों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई। इसमें मानव द्वारा भूमि के उपयोग, बढ़ती आबादी की जरूरतों और इनके जलवायु पर असर का आकलन किया गया। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने जैविक-ऊर्जा और जलवायु के लिए गैर-हानिकारक ऊर्जा स्रोतों को औद्योगिकीकरण से पहले (17वीं व 18वीं शताब्दी) के मुकाबले पृथ्वी की तापमान वृद्धि 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित रखने में उपयोग बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह भी माना कि इसके लिए जमीन के बहुत बड़े हिस्से की जरूरत होगी। इस सदी के मध्य तक विश्व की आबादी 1000 करोड़ हो जाएगी। पृथ्वी पर इतनी जमीन नहीं बचेगी कि लोगों के भोजन की व्यवस्था और जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण साथ-साथ कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed