फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN report: After coup in Myanmar, over 15 thousand Rohingyas have entered India

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: म्यांमार से जुड़ी सीमाओं पर बढ़ रहा संघर्ष, एक फरवरी से अबतक भारत में प्रवेश कर चुके हैं 15 हजार रोहिंग्या

Fri, 01 Oct 2021 11:03 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Oct 2021 11:03 AM IST
सार

म्यांमार में तख्तापलट के बाद से करीब दो लाख 20 हजार लोग आतंरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा 15 हजार भारत तो सात हजार थाईलैंड में प्रवेश कर गए हैं। 

विज्ञापन
UN report: After coup in Myanmar, over 15 thousand Rohingyas have entered India
एंटोनियो गुटेरस

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष एंतोनियो गुटेरस ने महासभा की बैठक के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में तख्तापलट के बाद से अबतक 15000 से ज्यादा लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य टकराव के चलते थाईलैंड, चीन व भारत पर असर पड़ा है और सीमावर्ती इलाकों में जातीय संघर्ष शुरू हो गया है, जो चिंता बढ़ाने वाली बात है। 

विज्ञापन


दो लाख 20 हजार लोग हुए विस्थापित 
रोहिंग्या मुसलमानों और अल्पसंख्यकों पर एक रिपोर्ट में गुटेरस ने कहा कि एक फरवरी को हुए तख्तापलट से पहले म्यांमार में तीन लाख 36 हजार लोगों को विस्थापित किया गया था। लेकिन तख्तापलट के बाद से अब हिंसा के कारण करीब दो लाख 20 हजार लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा 15 हजार से ज्यादा लोग भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए हैं तो करीब सात हजार लोग थाईलैंड जा चुके हैं। 
विज्ञापन


1600 किलोमीटर का बिना बाड़े वाली सीमा 
चौंकाने वाली बात यह है कि म्यांमार भारत के साथ करीब 1600 किलोमीटर की बिना किसी तार या बाड़े वाली सीमा साझा करता है, जहां पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा का प्रबंध नहीं है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में एक समुद्री सीमा म्यांमार से जुड़ती है। उत्तर-पूर्व में अरुणाचलय प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर व मिजोरम की सीमा भी म्यांमार के साथ मिलती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटेरस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सेना के द्वारा सत्ता में आने के बाद से आंग सान सू व अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है और 2015 में राष्ट्रव्यापी युद्धविराम समझौते के तहत आने वाले क्षेत्रों के साथ पूरे म्यांमार में तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed