फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN PM Modi leaves for home after ending US tour, says tour is very successful

अमेरिका दौरा समाप्त कर पीएम मोदी स्वदेश के लिए रवाना, बोले- यात्रा बेहद सफल रही

Sat, 28 Sep 2019 08:21 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 28 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
UN PM Modi leaves for home after ending US tour, says tour is very successful
अमेरिका से भारत के लिए रवाना होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना अमेरिकी दौरा को पूरा कर स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने अपने हफ्तेभर के अमेरिकी दौरे को बेहद सफल बताया है। प्रधानमंत्री इस दौरे में कई देशों के राष्ट्रप्रमुखों और अमेरिका के कई क्षेत्रों के प्रमुखों से मिले। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। वहीं, आज दिल्ली में उनके स्वागत के लिए 59 हजार भाजपा कार्यकर्ता खड़े होंगे। 

विज्ञापन


पीएम ने आज एक के बाद एक कई ट्वीट करके अपने अमेरिकी दौरे का अनुभव साझा किया। प्रधानमंत्री ने अमेरिका में उनकी शानदार मेहमाननवाजी के लिए वहां के निवासियों को और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं असाधारण स्वागत, प्यार और मेहमाननवाजी के लिए अमेरिका के लोगों के प्रति आभार प्रकट करता हूं। मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी संसद के अन्य सम्मानित सदस्यों और सरकार को धन्यवाद देता हूं। 

उन्होंने आगे ट्वीट कर लिखा कि मैं जहां भी गया, जिनसे भी मिला, वो चाहे नेता हों, उद्योगपति हों या फिर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिक, सबमें भारत के प्रति बेहद आशावादी उत्साह देखने को मिला। साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति सुधारने तथा गरीबों को ताकतवर बनाने के भारत के प्रयासों की जमकर तारीफ भी हुई। 

अमेरिका के ह्यूस्टन में हुए कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हाउडी मोदी मेगा रैली कभी ना भूलने वाला कार्यक्रम था। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सामुदायिक जुड़ाव भारत-अमेरिका रिश्तों के दिल में हैं।


मैं हाउडी मोदी कार्यक्रम को कभी नहीं भूल पाऊंगा जो अमेरिकी राष्ट्रपति के शामिल होने से और खास बन गया। उनके इस कदम से पता चलता है कि वह खुद और अमेरिका, भारत के साथ संबंधों के साथ-साथ हमारे प्रतिभावान लोगों को कितना महत्व देते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि उनका यह दौरा काफी सफल रहा। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने तरह-तरह के कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका भारत को बहुत फायदा होगा और देश की विकास गाथा को मजबूती मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed