{"_id":"6685f32c6609924ed6006b97","slug":"un-ocha-agency-after-israel-hamas-war-began-nearly-nine-out-of-every-10-people-in-gaza-strip-displaced-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: 'सैन्य अभियानों से दो हिस्सों में कटा गाजा', UN ने कहा- युद्ध के बाद 10 में से नौ लोग विस्थापित हुए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: 'सैन्य अभियानों से दो हिस्सों में कटा गाजा', UN ने कहा- युद्ध के बाद 10 में से नौ लोग विस्थापित हुए
Thu, 04 Jul 2024 06:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:26 AM IST
सार
एंड्रिया डी डोमेनिको ने कहा, हमारा अनुमान है कि गाजा पट्टी में हर 10 में से नौ लोग अक्टूबर के बाद से एक बार आंतरिक रूप से जरूर विस्थापित हुए हैं। पहले हम 1.7 मिलियन का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन हमने राफा में ऑपरेशन किया। हमें राफा से अतिरिक्त विस्थापन करना पड़ा।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र की ओसीएचए एजेंसी के प्रमुख एंड्रिया डी डोमेनिको ने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में हर 10 में से करीब नौ लोग एक बार विस्थापित हुए हैं। डोमेनिको के अनुसार, अब तक गाजा में लगभग 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन
डोमेनिको ने येरूशलम में एक पत्रकार वार्ता की, जहां से न्यूयॉर्क और जिनेवा के पत्रकारों से कहा, हमारा अनुमान है कि गाजा पट्टी में हर 10 में से नौ लोग अक्टूबर के बाद से एक बार आंतरिक रूप से जरूर विस्थापित हुए हैं। पहले हम 1.7 मिलियन का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन हमने राफा में ऑपरेशन किया। हमें राफा से अतिरिक्त विस्थापन करना पड़ा। इसके बाद हमने उत्तर में भी अभियान चलाया, जिससे लोगों को स्थानांतरित किया गया था। इस तरह के सैन्य अभियानों ने लोगों को बार-बार विस्थापन के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
डी डोमेनिको ने कहा, इस्राइल के सैन्य अभियानों से गाजा पट्टी दो हिस्सों में कट गई है। इस क्षेत्र के उत्तर में तीन से साढ़े तीन लाख लोग रहते थे जो दक्षिण में जाने में असमर्थ थे। मई की शुरुआत में मिस्र में राफा क्रॉसिंग बंद होने से पहले अनुमानित एक लाख 10 हजार लोग गाजा पट्टी छोड़ने में कामयाब रहे थे। डोमेनिको ने कहा कि कुछ लोग मिस्र में ही रह गए हैं जबकि अन्य आगे चले गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर हमास ने हमला किया, जिसके बाद अब तक का सबसे खूनी गाजा युद्ध छिड़ गया, जिसमें 1,195 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। सेना के अनुसार, इस दौरान उग्रवादियों ने 251 बंधकों को भी पकड़ लिया, जिनमें से 116 गाजा में हैं और 42 मारे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हमास द्वारा संचालित क्षेत्र में अब तक इस्राइली हमले में करीब 37,953 लोग मारे गए हैं।