फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN issues strong warning against US actions in Venezuela Guterres says it could set a dangerous precedent

US-Venezuela Row: वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर UN की सख्त चेतावनी, गुटेरेस बोले- बन सकती है खतरनाक मिसाल

Sun, 04 Jan 2026 05:20 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 05:20 AM IST
सार

वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर संयुक्त राष्ट्र ने गहरी चिंता जताई है। महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए खतरनाक मिसाल बताया। यूएन ने कहा कि इस कदम से न सिर्फ वेनेजुएला बल्कि पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है।

विज्ञापन
UN issues strong warning against US actions in Venezuela Guterres says it could set a dangerous precedent
एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के तरफ से वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई को लेकर वैश्विक राजनीति में हलचल तेज है। इसी बीच अब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अमेरिका के इस सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए एक खतरनाक मिसाल बन सकता है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महासचिव वेनेजुएला में हालिया घटनाओं से बेहद चिंतित और परेशान हैं। बयान में कहा गया कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई से न सिर्फ वेनेजुएला, बल्कि पूरे क्षेत्र में हालात बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन


इस दौरान गुटेरेस ने साफ कहा कि वेनेजुएला की स्थिति चाहे जैसी भी हो, किसी देश में इस तरह की सैन्य दखल अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चिंता जताई कि इस पूरे घटनाक्रम में संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान नहीं किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Absolute Resolve: 'वेनेजुएला के लिए उड़े थे 150 विमान, एक क्षतिग्रस्त', US जनरल ने बताया कैसे दबोचे गए मादुरो

विज्ञापन
विज्ञापन

यूएन महासचिव की अपील
महासचिव ने सभी पक्षों से अपील की कि वेनेजुएला में बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए, जिसमें सभी को शामिल किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस सभी प्रक्रियाओं में मानवाधिकारों और कानून के शासन का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी जताई चिंता
वहीं, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने भी अमेरिका की कार्रवाई पर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी देशों को संयम बरतना चाहिए और UN चार्टर व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सम्मान करना चाहिए।

वोल्कर तुर्क ने कहा कि वेनेजुएला के आम लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है और आगे होने वाली किसी भी कार्रवाई में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस बयान के बाद साफ है कि वेनेजुएला में अमेरिकी दखल को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं और संयुक्त राष्ट्र इस पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:- US Captured Maduro: वेनेजुएला के समर्थन में उतरे दुनिया के ये देश, जानें अमेरिका के साथ कौन और कितने रहे तटस्थ

वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई

गौरतलब है कई महीनों से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच जारी तनाव ने एक बड़ा रूप तब ले लिया, जब वेनेजुएला की राजधानी काराकास शुक्रवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) अमेरिकी हमलों से दहल उठी। अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वेनेजुएला पर अब अमेरिका का नियंत्रण होगा, जब तक वहां शांति स्थापित नहीं हो जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed