फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN IOM Report maximum amount of money from the world came to India 111.22 billion dollars

UN Report: भारत में दुनिया से आया सर्वाधिक पैसा, 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली

Thu, 09 May 2024 06:18 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 06:18 AM IST
सार

आईओएम ने अपनी विश्व प्रवासन रिपोर्ट, 2024 में कहा कि 2022 में प्रेषित धन प्राप्त करने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत, मेक्सिको, चीन, फिलीपीन और फ्रांस शामिल हैं। भारत शीर्ष पर रहा और उसे 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली।

विज्ञापन
UN IOM Report maximum amount of money from the world came to India 111.22 billion dollars
UN-India Flag - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ (आईओएम) ने कहा कि भारत में 2022 में दुनिया भर से 111 अरब डॉलर धनराशि प्राप्त हुई जो सर्वाधिक है। इसी के साथ भारत 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने वाला पहला भी देश बन गया है। यह धन प्रवासियों ने भारत में मित्रों व रिश्तेदारों को हस्तांतरित किया है।

विज्ञापन

आईओएम ने अपनी विश्व प्रवासन रिपोर्ट, 2024 में कहा कि 2022 में प्रेषित धन प्राप्त करने वाले शीर्ष पांच देशों में भारत, मेक्सिको, चीन, फिलीपीन और फ्रांस शामिल हैं। भारत शीर्ष पर रहा और उसे 111.22 अरब डॉलर की धनराशि मिली। मेक्सिको 2022 में दूसरा सबसे ज्यादा प्रेषित धन प्राप्त करने वाला देश रहा। यह स्थान उसने 2021 में चीन को पछाड़कर हासिल किया था। \

विज्ञापन

भारतीयों का प्रवास बेहद अहम
अब तक भारत के बाद चीन ऐतिहासिक रूप से प्रेषित धन प्राप्त करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा है। भारत 2010 (53.48 अरब डॉलर), 2015 (68.91 अरब डॉलर) और 2020 (83.15 अरब डॉलर) में भी शीर्ष पर रहा। भारत एशिया में भी 10 शीर्ष देशों में शामिल रहा, जो इस उपक्षेत्र से कामगारों के प्रवास के महत्व को दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में सर्वाधिक प्रवासी भारतवंशी
पाकिस्तान और बांग्लादेश 2022 में क्रमश: करीब 30 अरब डॉलर और 21.5 अरब डॉलर के साथ प्रेषित धन प्राप्त करने वाले छठे और आठवें देश रहे। दुनिया में सर्वाधिक प्रवासी भी भारतवंशी होते हैं जिनकी संख्या देश की कुल आबादी का करीब 1.3 प्रतिशत या 1.8 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed