फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN: India raised the issue of persecution of Hindus and Christians in Pakistan

UN: भारत ने उठाया पाकिस्तान में हिंदुओं ईसाइयों के उत्पीड़न का मुद्दा, कहा- अल्पसंख्यकों की स्थिति भयावह

Sat, 22 Mar 2025 06:02 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, जिनेवा (स्विट्जरलैंड)।
एजेंसी, जिनेवा (स्विट्जरलैंड)। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Mar 2025 06:02 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि जावेद बेग ने पाकिस्तान में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया, जिसमें जबरन धर्मांतरण, अपहरण और हिंसा की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ईसाई समुदाय की चुप्पी पर भी सवाल किया।

विज्ञापन
UN: India raised the issue of persecution of Hindus and Christians in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि जावेद बेग ने पाकिस्तान में ईसाइयों और हिंदुओं के उत्पीड़न का मामला में उठाया है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 58वें सत्र से पहले पाकिस्तान के ईसाई और हिंदू अल्पसंख्यकों की दुर्दशा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बेग ने कहा, पाकिस्तान में हिंदुओं और ईसाइयों की स्थिति भयावह है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: 'दिसंबर में होंगे चुनाव, तैयारियां करें सभी सियासी दल', बांग्लादेश के सूचना सलाहकार का बयान
विज्ञापन


बेग ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, पाकिस्तान में हिंदुओं और ईसाइयों को लगातार हिंसा, उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण, अपहरण और यहां तक कि हत्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दोनों समुदायों को अल्पसंख्यक माना जाता है, जो देश की कुल आबादी का केवल 3 प्रतिशत हैं। ईसाई चर्च और हिंदू मंदिरों जैसे पूजा स्थलों को नियमित रूप से तोड़ा जाता है। इन धर्मों की युवा लड़कियों का अपहरण कर  जबरन शादी के लिए मजबूर किया जाता है। बेग ने कहा, अंतरराष्ट्रीय इसाई समुदाय भी इस पर चुप है। ब्राजील, अमेरिका व रूस सहित 157 इसाई बहुल देशों में से किसी ने भी पाकिस्तान में ईसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर सार्वजनिक सवाल नहीं उठाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed