फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh’s Information Adviser Mahfuj urges all to prepare for polls by December

Bangladesh: 'दिसंबर में होंगे चुनाव, तैयारियां करें सभी सियासी दल', बांग्लादेश के सूचना सलाहकार का बयान

Sat, 22 Mar 2025 12:24 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Mar 2025 12:24 AM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश के सूचना सलाहकार महफुज आलम ने कहा कि दिसंबर में तय समय पर चुनाव होंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव की तैयारी शुरू करने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव समय पर होंगे, अगर सभी दल जिम्मेदारी से काम करें।

विज्ञापन
Bangladesh’s Information Adviser Mahfuj urges all to prepare for polls by December
मुहम्मद यूनुस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश के सूचना सलाहकार महफुज आलम ने शुक्रवार को कहा कि उनके देश में दिसंबर में तय समय पर चुनाव होंगे। उन्होंने सभी सियासी दलों से अपील की कि वे चुनावी तैयारियां शुरू करें। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

 
आलम ने कहा, मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि चुनाव समय पर होंगे। यह इस साल के अंत में दिसंबर में तय हैं। एक समयसीमा पहले ही तय की जा चुकी है और चुनाव उसी समयसीमा के भीतर होंगे। सभी को इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। डेली स्टार अखबार की खबर के मुताबिक, उन्होंने उम्मीद जताई की चुनाव समय पर होंगे, अगर सभी राजनीतिक दल जिम्मेदारी से काम करें, किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ से बचें और राज्य के अंग सही तरीके से सहयोग करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: 'राजनीति में आवामी लीग की वापसी को नकारने का कोई कारण नहीं'; खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाल ही में यूनुस ने कहा था कि अगर सियासी दल कम सुधारों पर सहमत होते हैं, तो अंतरिम सरकार दिसंबर में चुनाव कराएगी, लेकिन अगर सियासी दल ज्यादा सुधारों की मांग करते हैं, तो चुनाव में कुछ महीनों की देरी हो सकती है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed