फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN confirms death of Lashkar-e-Taiba founding member and Hafiz Saeed's deputy Hafiz Abdul Salam Bhuttavi

UN: भारत के एक और दुश्मन भुट्टावी की मौत पर यूएन की मुहर ; मुंबई आतंकी हमले के लिए लड़ाकों को दी थी ट्रेनिंग

Thu, 11 Jan 2024 09:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 11 Jan 2024 09:44 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भुट्टावी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर के हमलावरों को प्रशिक्षित किया था।

विज्ञापन
UN confirms death of Lashkar-e-Taiba founding member and Hafiz Saeed's deputy Hafiz Abdul Salam Bhuttavi
आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने गुरुवार को भुट्टावी की मौत की पुष्टि कर दी है। भुट्टावी हाफिज सईद के डिप्टी भी था। उस पर आतंकियों को वित्त मुहैया कराने का आरोप था। हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित किया था। उस पर 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के लिए लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों को ट्रेनिंग देने का भी आरोप था। 

विज्ञापन


मुंबई आतंकी हमले के लिए लड़ाकों को उसी ने दी थी ट्रेनिंग
संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भुट्टावी ने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए लश्कर के हमलावरों को प्रशिक्षित किया था। उनसे दो मौकों पर आतंकवादी संगठन के प्रमुख के रूप में काम किया था। संयुक्त राष्ट्र समिति के सारांश में यह भी कहा गया था कि भुट्टावी ने नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के लिए हमलावरों को ट्रेनिंग दी थी। 2008 के मुंबई आतंकी हमले की जिम्मेदारी के लिए लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। इस हमले में छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


बीते साल पाकिस्तान में हुई थी मौत
पिछले साल मई में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में उसकी मौत हो गई थी, जहां वह आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में सजा काट रहा था। भुट्टावी लाहौर से लगभग 60 किलोमीटर दूर शेखूपुरा की  जिला जेल में अक्टूबर 2019 से कैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी वित्तपोषण मामले में सुनाई गई थी16 साल की जेल 
बता दें कि भुट्टावी ने पंजाब के मुरीदके में लश्कर मुख्यालय की स्थापना की थी। वह प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा (JuD) प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का सहायक था। लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने 2020 में एक आतंकी वित्तपोषण मामले में भुट्टावी को 16 साल की जेल की सजा सुनाई थी।


इतना ही नहीं, हाफिज सईद के करीबी भुट्टावी पर 2011 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भी प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति ने मार्च 2012 में भुट्टावी को नामित आतंकवादियों की सूची में शामिल किया था। संयुक्त राष्ट्र समिति ने उसे लश्कर का संस्थापक सदस्य बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed