फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Claims 2.3 crore ton rubble fell in Gaza as a result of Israel Hamas War Palestine news and updates

UN का दावा: इस्राइल-हमास संघर्ष के चलते गाजा में भारी तबाही, 2.3 करोड़ टन मलबा इकट्ठा, हटाने में लगेंगे वर्षों

Sat, 16 Mar 2024 02:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 16 Mar 2024 02:54 PM IST
सार

इस्राइल और हमास के बीच गाजा में जारी संघर्ष ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे लगभग 2 करोड़ 30 लाख टन मलबा जमा हो गया है और जगह-जगह बना फटी विस्फोटक सामग्री भी बिखरी पड़ी है। यूएन मानवीय सहायता कर्मियों का कहना है कि इस मलबे को हटाने में वर्षों का समय लगेगा।

विज्ञापन
UN Claims 2.3 crore ton rubble fell in Gaza as a result of Israel Hamas War Palestine news and updates
इस्राइल-हमास में संघर्ष के बीच गाजा में मची भारी तबाही। - फोटो : UNICEF

विस्तार

फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए यूएन सहायता एजेंसी – UNRWA ने शुक्रवार को कहा है कि गाजा पट्टी को फिर से एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए, वर्षों का समय लगेगा। 
विज्ञापन


गाजा में इस्राइल की हर रोज भीषण बमबारी से 20 लाख से भी अधिक गाजावासियों का जीवन तबाह हो गया है। गौरतलब है कि मौजूदा युद्ध सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमलों से भड़का था, जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद से गाजा में इस्राइल के हमलों में 31 हज़ार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और 70 हजार से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


UNRWA, गाजा में सबसे बड़ी राहत एजेंसी के रूप में, दक्षिणी इलाक़े में विस्थापित लगभग 15 लाख लोगों को, जीवन रक्षक सहायता व सामग्री उपलब्ध करा रही है। ये एजेंसी लगभग 10 लाख लोगों के लिए आश्रय स्थल चलाती है, जहां लोगों को मानवीय राहत और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा में कोई कमी नहीं
इस्राइल की लगातार जारी हवाई बमबारी और ज़मीनी हमलों और इस्राइली सेनाओं व फलस्तीनी सशस्त्र बलों के बीच युद्ध के बीच भी, जीवनरक्षक सहायता मुहैया कराने का काम जारी रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र की मानवीय राहत समन्वय एजेंसी – OCHA ने गाजा आपदा के बारे में नवीनतम जानकारी में, लगभग पूरे गाजा क्षेत्र में युद्धक हिंसा जारी रहने की खबर दी है। एजेंसी ने कहा है कि युद्ध में आम लोगों की मौतें होना जारी है, साथ ही लोग विस्थापित हो रहे हैं और लोगों के घर व अन्य बुनियादी ढांचा भी तबाह हो रहा है।

UNRWA को वित्तीय सहायता बहाल
इस बीच, ऑस्टेलिया ने, UNRWA के लिए वित्तीय सहायता बहाल करने के इरादे की घोषणा की है. गौरतलब है कि जनवरी में इस्राइल के इन आरोपों के बाद कुछ देशों ने, इस एजेंसी के लिए वित्तीय सहायता स्थगित करने की घोषणा कर दी थी एजेंसी के लगभग 7-8 कर्मचारी, 7 अक्टूबर को हमास के हमलों में शामिल थे।

संयुक्त राष्ट्र की एक उच्चस्तरीय संस्था, इन आरोपों की जांच कर रही है और UNRWA ने भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। साथ ही, एजेंसी ने, ये आरोप सामने आने के बाद, संबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।


समुद्री रास्ते से सहायता वितरण
उधर, गाजा के लिए सहायता सामग्री लेकर, कुछ दिन पहले साइप्रस से रवाना हुआ जहाज– ओपन आर्म्स, शुक्रवार को गाजा तट के निकट पहुंच गया है। इस जहाज़ में लगभग 200 टन सहायता सामग्री भरी हुई है।

(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed