{"_id":"5e4bde678ebc3ef2cc77dbc7","slug":"un-chief-visits-kartarpur-sahib-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पाक में किया करतारपुर साहिब का दौरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पाक में किया करतारपुर साहिब का दौरा
Tue, 18 Feb 2020 07:07 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:07 PM IST
सार
- गुटेरेस ने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में छात्रों को संबोधित किया और उनसे नई तकनीकों पर ध्यान देने का आग्रह किया।
- गुटेरेस एक नारंगी दुपट्टा पहने हुए गुरुद्वारे के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया।
विज्ञापन
एंटोनियो गुटेरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को पाकिस्तान के नारोवाल शहर स्थित सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की अंतिम विश्राम स्थली गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर का दौरा किया। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एवेक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के अधिकारियों ने गुटेरेस का स्वागत करते हुए उन्हें भारत-पाक गलियारे की जानकारी दी। उन्हें एक सिख लड़के ने गुलदस्ता भी भेंट किया।
विज्ञापन
गुटेरेस ने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में छात्रों को संबोधित किया और उनसे नई तकनीकों पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को दुनिया का प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने एक पोलियो अभियान का भी उद्घाटन किया वे पाकिस्तान के चार दिनी दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे थे। इस दौरान वह अफगान शरणार्थियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
गुटेरेस एक नारंगी दुपट्टा पहने हुए गुरुद्वारे के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। उन्हें दोपहर के भोजन में पारंपरिक भोजन सिखों और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ परोसा गया। इस दौरान करतारपुर साहिब में बड़ी तादाद में भारतीय सिख भी मौजूद रहे। बता दें कि पाक पीएम इमरान खान ने 9 नवंबर, 2019 को गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती के संबंध में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
अमेरिका-तालिबान वार्ता पर करीब से है गुटेरस की नजर
यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरस अफगानिस्तान में हिंसा कम करने और अंतर-अफगानिस्तान शांति वार्ता के लिए अमेरिका-तालिबान में जारी वार्ता पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान के अनुसार गुटेरस ने इस्लामाबाद यात्रा के दौरान ऐसी वार्ताओं के सफल होने की कामना की और कहा कि अफगानिस्तान के नेतृत्व में शांति प्रक्त्रिस्या की ओर बढ़ने का यही रास्ता है।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग शांति, समृद्धि और मानवाधिकारों का पूरा सम्मान किए जाने के हकदार हैं और उन्हें इसकी जरूरत भी है। अफगानिस्तान में शरणार्थियों की समस्या पर गुतारेस ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष, गरीबी और जबरन विस्थापन का अफगानिस्तान के लोगों पर गहरा असर पड़ा है।