{"_id":"5d839b568ebc3e93ab3b7b0b","slug":"un-chief-says-indo-pak-talks-needed-to-resolve-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को यूएन से फिर झटका, गुतारेस ने दोहराया- कश्मीर द्विपक्षीय मसला दखल नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक को यूएन से फिर झटका, गुतारेस ने दोहराया- कश्मीर द्विपक्षीय मसला दखल नहीं
Thu, 19 Sep 2019 09:01 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Sep 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता सबसे जरूरी चीज है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में गुतारेस ने कहा कि हमारी क्षमता मदद से संबंधित है और यह तभी लागू हो सकता है, जब संबंधित पक्ष इसे स्वीकार करें।
विज्ञापन
उनसे जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में पूछा गया था और उनसे यह भी सवाल किया गया कि वह कश्मीर मुद्दे के हल के लिए क्या करेंगे। उन्होंने कहा, मेरी स्पष्ट राय है कि क्षेत्र में मानवाधिकारों का पूरी तरह से सम्मान होना चाहिए और समस्या के समाधान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत सबसे जरूरी चीज है। भारत का हमेशा से मानना है कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है और मध्यस्थता के लिए तीसरे पक्ष की कोई जरूरत नहीं है चाहे संयुक्त राष्ट्र हो या अमेरिका ।
विज्ञापन