{"_id":"5ea3a2b379714932350f18b4","slug":"un-chief-ghebreyesus-says-united-we-can-fight-this-virus-shared-commitment-is-to-ensure-tools-to-defeat-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम वायरस से मिलकर लड़ सकते हैं, सभी तक हो साधनों की पहुंच: डब्ल्यूएचओ प्रमुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हम वायरस से मिलकर लड़ सकते हैं, सभी तक हो साधनों की पहुंच: डब्ल्यूएचओ प्रमुख
Sat, 25 Apr 2020 08:08 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 25 Apr 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शुक्रवार को कोविड-19 टीकों के विकास की गति में तेजी लाने के लिए वैश्विक नेताओं और निजी क्षेत्र के साथ शामिल हो गया, ताकि सभी के लिए समान रूप से इसका इलाज सुनिश्चित किया जा सके। विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने वर्चुअल बातचीत में कहा, 'यह कोविड-19 के लिए टीका, डायग्नोस्टिक्स (निदान) और चिकित्सीय विकास, उत्पादन और न्यायसंगत वितरण में तेजी लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमारी साझा प्रतिबद्धता यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोगों के पास कोविड-19 को हराने के लिए सभी साधनों की पहुंच हो। मिलकर हम वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ सकते हैं।' इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग के प्रमुख उरसुला वोन डेर लेयन और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की मिलिंडा गेट्स ने की।
विज्ञापन
इसमें संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस एक स्पीकर के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम से चीन और अमेरिका के नेता नदारद रहे। बता दें कि चीन में ही पिछले साल कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी। जबकि अमेरिका इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां वायरस से लगभग 50 हजार की मौत हुई है। वहीं नौ लाख के करीब संक्रमित हैं।
विज्ञापन
दुनियाभर में वायरस की वजह से एक लाख 90 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 20 लाख 70 हजार से ज्यादा वायरस की चपेट में हैं। गुतारेस ने वर्चुअल बातचीत में कहा, 'यह सभी लोगों के लिए खतरा है। हम एक वैश्विक सार्वजनिक दुश्मन का सामना कर रहे हैं। कोविड-19 से मुक्त दुनिया में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य कोशिशों की आवश्यकता है।'
उन्होंने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि नए वायरस का पता लगाने के लिए कोई भी विकसित नैदानिक परीक्षण, उपचार के लिए बनाई गई किसी भी दवा या इसे रोकने के लिए बनाए गए किसी भी टीके की पहुंच सभी तक होनी चाहिए। गुतारेस ने कहा, 'दुनिया को सुरक्षित और प्रभावी कोविड-19 टीके, चिकित्सीय और निदान के विकास, उत्पादन और न्यायसंगत वितरण की आवश्यकता है।'