फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN appeals to stop violence on ongoing protests in India

United Nations: भारत में जारी विरोध प्रदर्शनों पर यूएन की हिंसा रोकने की अपील, कहा- धर्म का पूर्ण सम्मान करें

Thu, 16 Jun 2022 05:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 05:58 AM IST
सार

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुटेरस धर्म के पूर्ण सम्मान के पक्ष में हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा विशेष रूप से धार्मिक मतभेद और नफरत पर आधारित हिंसा को रोकना है।

विज्ञापन
UN appeals to stop violence on ongoing protests in India
UN Secretary-General Antonio-Guterres - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने भारत में किसी भी प्रकार की हिंसा रोकने की अपील की है। उनका यह बयान भारत में दो पूर्व भाजपा नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते विरोध प्रदर्शनों और हिंसा की घटनाओं के बीच आया है।

विज्ञापन


महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुटेरस धर्म के पूर्ण सम्मान के पक्ष में हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारत में हुई हिंसा को लेकर संयुक्त राष्ट्र के रुख पर उन्होंने कहा कि हमारा रुख धर्म का पूर्ण सम्मान करना, किसी भी तरह के घृणास्पद भाषण और उकसावे के खिलाफ बोलना और किसी भी प्रकार की हिंसा विशेष रूप से धार्मिक मतभेद और नफरत पर आधारित हिंसा को रोकना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। साथ ही दिल्ली मीडिया इकाई के प्रमुख नवीन कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

मुस्लिम समूहों के प्रदर्शनों के बीच भाजपा ने एक बयान में कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक शख्सियत के अपमान की कड़ी निंदा करती है। विदेश मंत्रालय ने भी कहा था कि भारत सभी धर्मों का सर्वोच्च सम्मान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed