फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UKs Royal Mint unveils first King Charles III coins

UK: रॉयल मिंट ने किया नए सिक्कों का खुलासा, एक जनवरी से महारानी की जगह दिखेगी किंग चार्ल्स-III की तस्वीर

Thu, 29 Dec 2022 09:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

नए साल से सभी नए सिक्कों पर अब 74 वर्षीय किंग चार्ल्स तका चित्र होगा। सिक्के के डिजाइन का अनावरण इस साल की शुरुआत में किया गया था। इसमें उस हिस्से पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाया गया है जहां पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर हुआ करती थी।

विज्ञापन
UKs Royal Mint unveils first King Charles III coins
King Charles III Coins - फोटो : Twitter/ UKs Royal Mint

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीते सत्तर वर्षों से बरसों से ब्रिटेन के लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई थीं। उनकी तस्वीरों को सिक्कों से लेकर कई दूसरी जगहों पर देखा जा सकता है। लेकिन उनके निधन के बाद अब अब नए सिक्कों पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर नजर आएगी। साउथ वेल्स स्थित ब्रिटेन की सबसे पुरानी कंपनी रॉयल मिंट ने गुरुवार को किंग चार्ल्स तृतीय के चित्र वाले पहले आधिकारिक सिक्कों का खुलासा किया।

विज्ञापन


नए साल से सभी नए सिक्कों पर अब 74 वर्षीय किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर होगी। सिक्के के डिजाइन का अनावरण इस साल की शुरुआत में किया गया था जिसमें सिक्के के उस हिस्से पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाया गया है जहां पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर हुआ करती थी। रॉयल मिंट 3 जनवरी, 2013 से नए सम्राट की तस्वीर के साथ स्मारक सेट हासिल करने का मौका दे रहा है। 
विज्ञापन


रॉयल मिंट के सीईओ एनी जेसोप ने कहा, ब्रिटेन के सिक्कों के आधिकारिक निर्माता के रूप में रॉयल मिंट को सत्तर वर्षों तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के हर सिक्के को बनाने पर गर्व है। जैसे ही हम नए साल में प्रवेश करेंगे, हम सबसे बदलावों में से एक को देखना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, ब्रिटेन के सभी नए सिक्कों पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर दिखाई देनी शुरू होगी। इसके साथ यह ब्रिटेन के ये सिक्के दशकों तक चलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed