UK: रॉयल मिंट ने किया नए सिक्कों का खुलासा, एक जनवरी से महारानी की जगह दिखेगी किंग चार्ल्स-III की तस्वीर
नए साल से सभी नए सिक्कों पर अब 74 वर्षीय किंग चार्ल्स तका चित्र होगा। सिक्के के डिजाइन का अनावरण इस साल की शुरुआत में किया गया था। इसमें उस हिस्से पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाया गया है जहां पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर हुआ करती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीते सत्तर वर्षों से बरसों से ब्रिटेन के लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई थीं। उनकी तस्वीरों को सिक्कों से लेकर कई दूसरी जगहों पर देखा जा सकता है। लेकिन उनके निधन के बाद अब अब नए सिक्कों पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर नजर आएगी। साउथ वेल्स स्थित ब्रिटेन की सबसे पुरानी कंपनी रॉयल मिंट ने गुरुवार को किंग चार्ल्स तृतीय के चित्र वाले पहले आधिकारिक सिक्कों का खुलासा किया।
नए साल से सभी नए सिक्कों पर अब 74 वर्षीय किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर होगी। सिक्के के डिजाइन का अनावरण इस साल की शुरुआत में किया गया था जिसमें सिक्के के उस हिस्से पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर लगाया गया है जहां पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर हुआ करती थी। रॉयल मिंट 3 जनवरी, 2013 से नए सम्राट की तस्वीर के साथ स्मारक सेट हासिल करने का मौका दे रहा है।
रॉयल मिंट के सीईओ एनी जेसोप ने कहा, ब्रिटेन के सिक्कों के आधिकारिक निर्माता के रूप में रॉयल मिंट को सत्तर वर्षों तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के हर सिक्के को बनाने पर गर्व है। जैसे ही हम नए साल में प्रवेश करेंगे, हम सबसे बदलावों में से एक को देखना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, ब्रिटेन के सभी नए सिक्कों पर किंग चार्ल्स तृतीय की तस्वीर दिखाई देनी शुरू होगी। इसके साथ यह ब्रिटेन के ये सिक्के दशकों तक चलते रहेंगे।
Here is the first look at the 5 coins in our 2023 Annual Sets! The sets mark the beginning of a new chapter in numismatic history as the first to feature the new portrait of His Majesty The King. Find out what we're celebrating: https://t.co/2N5mifUzFP
Launching 3 Jan at 9am pic.twitter.com/lilZjZb67Y — The Royal Mint (@RoyalMintUK) December 29, 2022