फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainians support Volodymyr Zelenskyy after heated debate with Donald Trump Latest News Update

Volodymyr Zelenskyy: ट्रंप से बहस के बाद यूक्रेन के लोग क्या सोच रहे, जेलेंस्की को मिल रही कैसी प्रतिक्रिया?

Sat, 01 Mar 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कीव
पीटीआई, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय में हुई बैठक के दौरान ट्रंप और अमेरिका उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने जेलेंस्की से कुछ तीखे सवाल किए और इस दौरान जेलेंस्की थोड़े परेशान दिखे।

विज्ञापन
Ukrainians support Volodymyr Zelenskyy after heated debate with Donald Trump Latest News Update
volodymyr zelenskyy, Donald Trump - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अपने देश खूब समार्न मिल रहा है। ‘व्हाइट हाउस’ से बाहर निकलते ही यूक्रेन के लोग जेलेंस्की के समर्थन में आ गए और उन्हें देश के हितों का रक्षक करार दिया। 

विज्ञापन


जेलेंस्की थोड़े परेशान दिखे, रूस खुश
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय में हुई बैठक के दौरान ट्रंप और अमेरिका उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने जेलेंस्की से कुछ तीखे सवाल किए और इस दौरान जेलेंस्की थोड़े परेशान दिखे। इस घटना ने मॉस्को में रूसी अधिकारियों को खुश किया होगा। वे इसे अमेरिका और जेलेंस्की के संबंधों को खत्म करने वाली घटना के तौर पर देख रहे होंगे।
विज्ञापन


'जेलेंस्की ने शेर की तरह लड़ाई लड़ी'
बहरहाल, यूक्रेन के लोग शुक्रवार को जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुई तीखी बहस को लेकर अपने राष्ट्रपति के साथ खड़े दिखे। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की ने देश की गरिमा और हितों के लिए आवाज उठाई। कीव में सेवानिवृत्त 67 वर्षीय नतालिया सेरहिएन्को ने कहा, 'उन्हें लगता है कि यूक्रेन के लोग वॉशिंगटन में अपने राष्ट्रपति के रवैये से सहमत हैं, क्योंकि जेलेंस्की ने शेर की तरह लड़ाई लड़ी है।' उन्होंने कहा कि उनके बीच तीखी, बहुत तीखी बातचीत हुई, लेकिन जेलेंस्की यूक्रेन के हितों की रक्षा कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'यूक्रेन और यूक्रेनवासियों के हितों की रक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित'
शुक्रवार की रात यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर दो ड्रोन के हमले के बाद, रूस की सीमा पर स्थित इस क्षेत्र के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने जेलेंस्की की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इस बात पर अड़े रहे कि भविष्य में रूसी आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की सुरक्षा के आश्वासन के बिना कोई शांति समझौता नहीं किया जा सकता। सिनीहुबोव ने कहा, 'हमारे नेता दबाव के बावजूद यूक्रेन और यूक्रेनवासियों के हितों की रक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं... हमें सुरक्षा की गारंटी और न्यायपूर्ण शांति चाहिए।'


'लोकतंत्र को बचाने के प्रयास कर रहे'
कीव के निवासी 37 वर्षीय आर्टेम वसीलीव ने कहा कि उन्हें लगता है कि ‘ओवल ऑफिस’ में बातचीत के दौरान अमेरिका ने पूरी तरह अनादर दिखाया, जबकि तथ्य यह है कि यूक्रेन पहला देश है जो रूस के सामने खड़ा हुआ है। वसीलीव ने कहा, 'हम लोकतंत्र को बचाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमें अपने योद्धाओं, अपने सैनिकों और अपने देश के लोगों के प्रति पूर्ण अनादर झेलना पड़ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed