फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian President Zelensky expressed concern over increasing attacks, called Russia a global threat

Russia-Ukraine War: बढ़ते हमलों पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जताई चिंता, रूस को बताया वैश्विक खतरा

Sun, 03 Nov 2024 08:07 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 08:07 AM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए रूस को वैश्विक खतरा बताया है। 

विज्ञापन
Ukrainian President Zelensky expressed concern over increasing attacks, called Russia a global threat
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के बढ़ते हमलों पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में अकेले 2,000 से ज्यादा शाहेड ड्रोन और मिसाइलें यूक्रेन पर लॉन्च की गईं, जिनमें पश्चिमी देशों के घटकों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि रूस की आपूर्ति श्रृंखला चीन, यूरोप और अमेरिका की कंपनियों के 1,70,000 से ज्यादा अलग-अलग घटकों पर निर्भर है। 
विज्ञापन


रूस को बताया वैश्विक खतरा
इसके साथ ही जेलेंस्की ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रूस उत्तर कोरिया और ईरान के साथ मिलकर काम करता है, तो यह एक वैश्विक खतरा बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों से अपील की कि उन्हें रूस को इन घटकों की आपूर्ति रोकने के लिए निर्यात नियंत्रण बढ़ाना चाहिए। 
विज्ञापन


पश्चिमी घटकों के इस्तमाल को दर्शाया
रूस के लगातार प्रहार को लेकर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रूस लगातार अपने हमलों को बढ़ा रहा है और इसके लिए वह अभी भी पश्चिमी घटकों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण दुनिया को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और सख्त करने की जरूरत है, ताकि वह इन प्रतिबंधों को दरकिनार न कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री का दावा
जेलेंस्की के बयान के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन का भी एक दावा सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि रूस में लगभग 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिक मौजूद हैं जिनमें से 8,000 कुर्स्क क्षेत्र में तैनात हैं। हालांकि, अभी तक ये सैनिक यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ही शामिल हो सकते हैं। 


इसके साथ ही ब्लिंकन ने कहा कि रूस इन सैनिकों को तोपखाने और अन्य सैन्य संचालन में प्रशिक्षित कर रहा है, जो दिखाता है कि वे इन्हें फ्रंट-लाइन पर इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed