फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian Plane Crash Iran not telling truth, no military base in way, Ukraine demands damages

सच नहीं बोल रहा ईरान, रास्ते में नहीं था कोई सैन्य बेस, यूक्रेन ने मांगा हर्जाना

Sat, 11 Jan 2020 02:20 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 11 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Ukrainian Plane Crash Iran not telling truth, no military base in way, Ukraine demands damages
ukraine plane crash - फोटो : pti

ईरान ने आखिरकार कबूल कर ही लिया कि उसकी सेना ने गलती से यूक्रेनी यात्री विमान बोइंग 737 को मार गिराया था। इस विमान में 176 लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई थी। सेना ने बयान जारी कर इसे मानवीय भूल करार दिया। ईरान की सेना का कहना है कि विमान उनके मिलिटरी एरिया की तरफ बढ़ रहा था, जिसकी वजह से गलती हुई।

विज्ञापन


हालांकि कई विशेषज्ञों ने कहा है कि विमान के रास्ते में कोई सैन्य बेस नहीं था। ऐसे में ईरान पूरा सच नहीं बोल रहा है। वहीं यूक्रेन ने विमान हादसे में मारे गए लोगों और विमान को हुए नुकसान को लेकर ईरान से हर्जाने की मांग की है।
विज्ञापन


यूक्रेन ने ईरान से विमान गिराने के पीछे रहे दोषियों को सजा देने की मांग की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को मांग की है कि वह यूक्रेन के विमान को मार गिराने के पीछे दोषी लोगों को सजा दें। राष्ट्रपति ने मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने फेसबुक पोस्ट में मुआवजे की मांग के साथ ही कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि ईरान दोषियों को न्याय के दायरे में लाएगा।

यूक्रेन के विमान को गिराने के मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए: ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने यूक्रेन के एक विमान को ईरान द्वारा गैरइरादतन निशाना बनाने के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होने इस मामले में उन परिवारों के लिए पारदर्शिता और न्याय की मांग की है कि जिन्होंने अपने प्यारों को खोया है और उनमें से कई लोगों के पास कनाडा की दोहरी नागरिकता थी।

ट्रूडो ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह एक राष्ट्रीय दुख है और कनाडा के सभी लोग शोक मना रहे हैं। विमान हादसे में मारे गए लोगों में लगभग 63 कनाडियन नागरिक भी शामिल हैं।

बता दें कि विमान ने तेहरान के इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूक्रेन की राजधानी कीव के बोर्यस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे लिए उड़ान भरी थी। ईरानी अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि इस दुर्घटना का कारण तकनीकी खामी थी।

राष्ट्रपति हसन रूहानी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

सेना के बयान को लेकर ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, 'सशस्त्र बलों की आंतरिक जांच से निष्कर्ष निकला है कि मानवीय त्रुटि के कारण गलती से यूक्रेनी विमान को मिसाइल ने निशाना बनाया। जिसके कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और 176 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी और अक्षम्य गलती की जांच जारी रहेगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।'

ईरान कई दिनों तक अपनी मिसाइल से विमान गिराए जाने की बात नकारता रहा है। लेकिन अमेरिका और कनाडा ने खुफिया जानकारी के हवाले से कहा था कि ईरान ने विमान को गिराया है। विमान ने यू्क्रेन की राजधानी कीव के लिए उड़ान भरी थी। जिसमें 167 यात्री और विभिन्न देशों के नौ क्रू सदस्य शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार विमान में 82 ईरानी, लगभग 63 कनाडियन और 11 यूक्रेनियन सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed