फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrainian drones strike one of Russia's top oil refineries, sparking fire

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर किए 361 ड्रोन हमले, सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी में से एक में लगी भीषण आग

Sun, 14 Sep 2025 05:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 14 Sep 2025 05:30 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने ड्रोन हमले में रूस की किरिशी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया, जिससे वहां आग लग गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। यह रिफाइनरी रूस की बड़ी तेल उत्पादन इकाइयों में से एक है और इस पर हमला रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने की यूक्रेनी रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन
Ukrainian drones strike one of Russia's top oil refineries, sparking fire
यूक्रेन का रूस में ड्रोन हमला - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

यूक्रेन ने शनिवार रात रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया। हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि खुद रूस ने यूक्रेन के 361 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। इन हमलों में रूस की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरियों में से एक में आग लग गई। रूस के उत्तर-पश्चिमी लेनिनग्राद क्षेत्र में स्थित किरिशी रिफाइनरी पर शनिवार रात हुए हमले से हफ्तों पहले भी यूक्रेन ने रूसी तेल अवसंरचना को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


किरिशी रिफाइनरी उत्पादन के मामले में रूस की तीन शीर्ष रिफाइनरियों में से एक है। वह हर वर्ष लगभग 1.77 करोड़ मीट्रिक टन, यानी प्रतिदिन 3.55 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन करती है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ के अनुसार, घटनास्थल पर विस्फोट व आग लगने की सूचना मिली है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रात के समय आसमान में आग की ऊंची लपटें व धुएं का गुबार दिखाई देता है। यूक्रेन ड्रोन कमान ने हमले की पुष्टि कतरे हुए इसे सफल बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में विस्फोट में एक की मौत, 25 घायल; मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज्डेंको ने बताया कि किरिशी इलाके में रात भर में तीन ड्रोन गिराए गए, जिसके गिरते मलबे से रिफाइनरी में आग लग गई। कोई हताहत नहीं हुआ और आग बुझा दी गई। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के कम से कम 361 ड्रोन मार गिराए। इनमें चार निर्देशित हवाई बम व एक अमेरिकी निर्मित एचआईएमएआरएस मिसाइल शामिल थी। उधर, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ एंड्री हनातोव के हवाले से कहा गया कि यूक्रेन जानबूझकर रूसी ड्रोन हमलों के दौरान मोबाइल संचार की गुणवत्ता को कम कर सकता है, ताकि हमलों के समन्वय के लिए इस्तेमाल किए जा रहे नेटवर्क को रोका जा सके।

रूस में गैसोलीन की किल्लत, लगानी पड़ी रोक
रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक बना हुआ है, लेकिन मांग में वृद्धि व यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण हाल के हफ्तों में गैसोलीन की कमी हो गई है। देश के कुछ क्षेत्रों में ईंधन स्टेशनों पर तेल की कमी हो गई है और वाहन चालकों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। इस कमी को कम करने के प्रयास के तौर पर रूस ने गैसोलीन के निर्यात पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने 30 सितंबर तक पूर्ण प्रतिबंध व 31 अक्तूबर तक व्यापारियों व बिचौलियों को प्रभावित करने वाले आंशिक प्रतिबंध की बुधवार को घोषणा की।


ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनी पर भड़का ड्रैगन, कहा- चीन किसी युद्ध का हिस्सा नहीं...

अमेरिकी सांसद ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक का समर्थन कर रहे दो अमेरिकी सांसदों ने शनिवार को कहा कि वे इस हफ्ते अपने साथी सांसदों से आग्रह करेंगे कि वे अपने विधेयक को संघीय सरकार को चालू रखने के लिए जरूरी विधेयक से जोड़ें। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम व प्रतिनिधिसभा सदस्य ब्रायन फिट्जपैट्रिक महीनों से एक विधेयक का समर्थन कर रहे हैं, जिसके तहत अगर मॉस्को यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर बातचीत करने से इन्कार करता है, तो उस पर ये प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इन प्रतिबंधों में रूसी तेल खरीदने के लिए भारत और चीन पर अतिरिक्त प्रतिबंध शामिल हैं।

रूस ने दागी हाइपरसोनिक मिसाइल
रूस ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर हाइपरसोनिक मिसाइल दागी है। मॉस्को ने कहा कि उसने बेरेंट्स सागर में एक लक्ष्य पर जिरकोन (त्सिरकोन) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागी। इसके अलावा सुकोई एसयू-34 सुपरसोनिक लड़ाकू-बमवर्षकों ने बेलारूस के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में हमले किए।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed