यूक्रेन: संगीनों के साए में शादी, जंग के बीच कपल ने खाई एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम
कीव की सेंट माइकल मॉनेस्ट्री में यारयाना अरिएवा और उनके पार्टनर स्वियाटोस्लाव फर्सिन ने शादी की। शादी के वीडियो में चर्च की घंटियों और हवाई हमले से सावधान करने वाले सायरन की आवाज एक साथ सुनी जा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से लगातार भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई अन्य देशों के लोग वहां फंसे हुए हैं। इन भयावह तस्वीरों के बीच एक बेहद भावुक कर देने वाला वाकया सामने आया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक तरफ रूस बम और मिसाइलें दाग रहा था, दूसरी और वहां एक लव कपल शादी कर रहा था। गुरुवार को कीव की सेंट माइकल मॉनेस्ट्री में यारयाना अरिएवा और उनके पार्टनर स्वियाटोस्लाव फर्सिन ने शादी की। शादी के वीडियो में चर्च की घंटियों और हवाई हमले से सावधान करने वाले सायरन की आवाज एक साथ सुनी जा सकती हैं। लव कपल की शादी का वीडियो सीएनएन ने जारी किया है।
अरिएवा ने कहा कि शादी के समय युद्ध बेहद भयावह है। इसके बावजूद यह मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत पल था। इस कपल ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी बेहद खूबसूरत माहौल में करने का प्लान बनाया था। लेकिन रूस के हमले के बाद सब बदल गया है। अब तो हमें ये भी नहीं मालूम कि हम कब तक जिंदा रहेंगे। अरिएवा ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बताया। उनकी पहली मुलाकात भी ऐसे ही अफरा-तफरी वाले माहौल में हुई थी। 21 साल की अरिएवा और 24 साल के स्वियाटोस्लाव पहली बार 2019 में कीव के सेंटर एरिया में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मिले थे।
अरिएवा कीव सिटी काउंसिल में डिप्टी के पद पर तैनात हैं और स्वियाटोस्लाव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। शादी को लेकर दोनों ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उनका फ्यूचर क्या होगा। युद्ध में हम मर भी सकते हैं। कम से कम कुछ दिन दोनों साथ रहें इसलिए हमने शादी कर ली।
2019 से एक दूसरे को डेट कर रहे इस लव कपल ने 2021 मई में शादी करने का एलान किया था। अरिएवा ने भावुक होते हुए बताटा कि उन दोनों ने इसका जश्न भी मनाया था। अरिएवा ने कहा, उस सयम बस हम दोनों थे, नदी थी और खूबसूरत शाम थी।
भविष्य को लेकर अरिएवा ने बताया कि वे सबसे पहले अपने देश की सुरक्षा के लिए लड़ाई में शामिल होने जा रहे हैं। अरिएवा ने बताया कि किसी भी देश के लोगों के लिए उनका देश पहली प्राथमिकता होता है। इस दौरान अरिएवा और स्वियाटोस्लाव ने कहा कि वे पार्थना करते हैं कि सब कुछ सही हो जाएगा।