फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Russia War Putin going to recruit four lakh soldiers in army for war with Ukraine

Ukraine Crisis: यूक्रेन से जंग के लिए चार लाख सैनिकों की भर्ती करने जा रहे पुतिन, जानें रूस की पूरी रणनीति

Fri, 21 Apr 2023 04:11 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 04:11 PM IST
सार

यूक्रेन में अपनी सेना को मजबूत करने के लिए रूस करीब चार लाख पेशेवर सैनिकों की भर्ती करना चाहता है। विज्ञापन फिलहाल प्रमुख रूसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जारी किया गया है। वीडियो के अनुसार, भर्ती होने वाले जवान को हर महीने 2,04,000 रूबल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Ukraine Russia War Putin going to recruit four lakh soldiers in army for war with Ukraine
RUSSIAN ARMY - फोटो : social media

विस्तार

रूस अपने सेना में जवानों की भर्ती कर रहा है। इसके लिए रूसी सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ शुरू जंग में लड़ने के लिए और अधिक पेशेवर सैनिकों को लुभाने के लिए एक वीडियो अभियान शुरू किया है। वीडियो उन लोगों को चुनौती देता है जो अपने आप को एक असल आदमी के रूप में दिखाना चाहते हैं। वीडियो की शुरुआत एक बेहतर और जोशीले गाने के साथ होती है, जिसे सुनने मात्र से ही जोश भर जाता है। वीडियो की थीम है- तुम एक असल आदमी हो।

विज्ञापन

दो लाख से अधिक मिलेगी सैलरी
यूक्रेन में अपनी सेना को मजबूत करने के लिए रूस करीब चार लाख पेशेवर सैनिकों की भर्ती करना चाहता है। विज्ञापन फिलहाल प्रमुख रूसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जारी किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि सैनिकों को एक अच्छी सैलरी भी दी जा रही है। वीडियो के अनुसार, भर्ती होने वाले जवान को हर महीने 2,04,000 रूबल दिए जाएंगे। जो करीब 2,495 डॉलर होगा। 

विज्ञापन

वीडियो में यह दिखाया गया है
वीडियो की शुरुआत एक जोशीले गाने के साथ होती है। वीडियो में सैन्य वर्दी पहने हुए आदमी दिखाया जाता है, जिसने हाथों में एक भारी मशीन गन पकड़ा हुआ है। फिर उसे ही एक सुरक्षा गार्ड की वर्दी में दिखाते हैं, और सवाल पूछते हुए वह कहता है कि क्या आप भी इस तरह का रक्षक बनने का ही सपना देखते थे? वीडियो में आगे एक सैनिक चार-पांच साथी रूसी सैनिकों के साथ दिखाया जाता है। जो कोहरे जैसे धूएं में चल रहा है, जो एक युद्ध का मैदान जैसा दिखता है। इसके बाद वीडियो में उसी सैनिक को एक जिम ट्रेनर के रूप में दिखाते हैं, जो एक ग्राहक का वजन उठाने में मदद करता है… इसपर वीडियो में उससे सवाल पूछते हैं कि क्या वास्तव में यही आपकी ताकत है? वीडियो में कहा गया है कि तुम एक असल आदमी हो, तो वही बनो।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में लगाए पोस्टर
रूस की राजधानी मॉस्को में हाल ही में पेशेवर सैनिकों की मांग वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कहा गया है कि हमारा पेशा मातृभूमि की रक्षा करना है। पोस्टर में कहा गया है कि सेना गनर, सैपर, डॉक्टर्स, ड्राइवर और टैंक कमांडरों की तलाश कर रही है। यह भर्ती आपको सम्मान देती है। भर्ती आपको सम्मानजनक पेशे और अच्छे वेतन का वादा करती है।

रूसी सैनिक की सबसे अधिक मौतें
रूस यूक्रेन के साथ शुरू हुई जंग को एक विशेष सैन्य अभियान कहता है। रूस ने अब तक अपने मृत सैनिकों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। लेकिन अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के लीक आंकड़ों के अनुसार, जंग मेें अब तक 43 हजार रूसी सैनिक युद्ध में मारे गए हैं। जबकि, 17,500 यूक्रेनी सैनिक भी युद्ध में मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed