फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine-Russia war: Emotional post of Olena Zelenska, wife of President of Ukraine

रूस से जंग : यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी ओलेना जेलेंस्का का इमोशनल पोस्ट, देशवासियों के जज्बे को सराहा 

Mon, 28 Feb 2022 10:53 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Mon, 28 Feb 2022 10:53 PM IST
सार

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना ने पति के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। वह भी पतिन की तरह इन हालात में देश में ही डटी हुई हैं। 

विज्ञापन
Ukraine-Russia war: Emotional post of Olena Zelenska, wife of President of Ukraine
Olena Zelenska - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। देश के अधिकांश नागरिक अपने घर छोड़कर दूसरे देशों की ओर रुख कर रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अब तक पांच लाख लोग देश छोड़ चुके हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने पहले दिन से ही अपनी मातृभूमि छोड़ने से इनकार कर दिया है। उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने भी अपने पति का बखूबी साथ दे रही हैं और उन्होंने यूक्रेन में रहने का फैसला किया है। वह लगातार सोशल मीडिया पर लोगों से बात भी कर रही हैं। यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना ने पति के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

विज्ञापन


ओलेना ने कहा, मुझे गर्व है...
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- मेरे प्यारे देशवासियों! मैं आज आप सभी को टीवी पर, सड़कों पर, इंटरनेट पर देख रही हूं। मैं आपके पोस्ट और वीडियो देख रही हूं और मुझे गर्व है कि मैं आपके साथ अपने देश की धरती पर रह रही हूं। मुझे गर्व है कि मैं अपने पति और जनता के बीच में हूं।
विज्ञापन


दूसरी पोस्ट में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर शेयर की है। इसमें ओलेना ने लिखा- यह बच्चा कीव बम शेल्टर में पैदा हुआ था। इसे अलग हालात में और शांति के माहौल में पैदा होना चाहिए था। बच्चों को यही देखना चाहिए कि हम सेना हैं, सेना ही हम हैं। ये बच्चे जो बम शेल्टर में पैदा हुए हैं, इन्होंने अपना बचाव खुद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed