फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bucha Massacre: Ukraine Russia War Crimes, 45 Feet Long Pit Dug to Bury Those Killed in Kyiv

Bucha Ukraine Massacre: लाशें दफनाने के लिए खोदा गया 45 फीट लंबा गड्ढा, कीव में एक साथ मिले 410 लोगों के शव  

Mon, 04 Apr 2022 11:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 04 Apr 2022 11:19 AM IST
सार

यूक्रेन का आरोप है कि, कीव से लौटने से पहले रूसी सैनिकों ने यहां युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और वह अपने पीछे एक भयानक मंजर छोड़ गए हैं। वहीं रूस का कहना है कि, शवों की तस्वीरों और वीडियो का प्रबंध यूक्रेन ने पश्चिम देशों और वहां की मीडिया के लिए किया है।

विज्ञापन
Bucha Massacre: Ukraine Russia War Crimes, 45 Feet Long Pit Dug to Bury Those Killed in Kyiv
यूक्रेन में सामूहिक कब्रगाह की सैटेलाइट तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन में मौत का तांडव जारी है। रूस ने इस देश को इतने गहरे जख्म दिए हैं, जिन्हें याद कर आने वाली पीढ़ियां सिहर उठेंगी। यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कीव से लौटने से पहले रूसी सैनिकों ने यहां युद्ध अपराधों को अंजाम दिया है और वह अपने पीछे एक भयानक मंजर छोड़ गए हैं। दरअसल, यूक्रेन राजधानी कीव में एक साथ 410 लोगों के शव मिले हैं। इसमें से कईयों के हाथ बंधे हुए थे और उनके माथे पर गोली मारी गई। 

विज्ञापन


यूक्रेन से आई इस तस्वीर ने हर किसी को डरा दिया है। इस बीच एक अमेरिकी कंपनी की ओर से कीव की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं। इसमें दावा किया गया है कि, इन लाशों को दफनाने के लिए कीव की एक चर्च में 45 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है। 

विज्ञापन


रूसी सैनिकों के अड्डों के पास मिले शव 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर शव उन स्थानों पर मिले, जहां पर रूसी सैनिकों ने अपना अड्डा बनाया था। बताया जा रहा है कि, इसमें कई लोगों के हाथ बंधे हुए थे, कुछ के पांव तो कुछ के माथे पर गोली मारी गई थी। यू्क्रेनी अधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए रूस को पूरी तरह से दोषी ठहराया है। वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि यह नरसंहार का सबसे बड़ा सबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने किया खंडन 
यूक्रेन के आरोपों का रूस की ओर से खंडन किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि, इन शवों की तस्वीरों और वीडियो का प्रबंध यूक्रेन ने पश्चिम देशों और वहां की मीडिया के लिए किया है। बूचा शहर छोड़ने के बाद वहां के महापौर ने किसी प्रकार की हिंसा और उत्पीड़न का जिक्र नहीं किया है। एक भी नागरिक को रूसी सेना द्वारा किसी हिंसक कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed