फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine russia war 21 people died in east ukraine by russian attack

रूस यूक्रेन युद्ध: रूसी सेना ने स्कूल पर की बमबारी, 21 लोगों की मौत

Thu, 17 Mar 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खारकीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खारकीव Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 11:10 PM IST
सार

गुरुवार तड़के रूसी सेना ने खारकीव शहर  के पास मेरेफा नामक शहर में एक स्कूल और एक सांस्कृतिक केंद्र पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 21 लोगों के मरने की सूचना है। जबकि 25 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
ukraine russia war 21 people died in east ukraine by russian attack
यूक्रेन में युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुई एक इमारत। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 22वें दिन भी जंग जारी है। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना के हमले में गुरुवार को पूर्वी यूक्रेन के एक शहर में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। साथ ही 25 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तड़के रूसी सेना ने खारकीव शहर  के पास मेरेफा नामक शहर में एक स्कूल और एक सांस्कृतिक केंद्र पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 21 लोगों के मरने की सूचना है। जबकि 25 लोग घायल हो गए। इन घायलों में से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर देश में नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की मांग की है और कहा है कि रूस को आतंकी देश घोषित किया जाना जरूरी है। उधर रूस ने दावा किया है कि संभावित शांति समझौते को लेकर हम यूक्रेन से ज्यादा जोर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अब तक रूस को हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए बताया है कि रूस के 14 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। वहीं, युद्ध की वजह से रूसी-यूरोपीय मंगल मिशन को निलंबित कर दिया गया है।


कीव और मॉस्को के बीच एक शांति समझौते का मसौदा वकील तैयार कर रहे हैं, लेकिन इसका ठोस परिणाम इस बात पर निर्भर करता है कि क्रेमलिन युद्ध विराम स्वीकार करे। यह बात यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कही है। फ्रांस की सरकार ने रूस पर बातचीत का नाटक करने का आरोप लगाया है। वार्ता में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रेजनिकोव ने कहा कि तकनीकी काम में प्रगति हो रही है लेकिन किसी भी संभावित समझौते के लिए रूस को अपना हमला रोकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed