{"_id":"62375af385683445d2377e8a","slug":"ukraine-president-volodymyr-zelensky-says-i-am-ready-to-talk-with-vladimir-putin-but-their-failure-will-mean-third-world-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन: जेलेंस्की बोले- पुतिन से बात करने को तैयार हूं, लेकिन इसकी असफलता का मतलब तीसरा विश्वयुद्ध होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस-यूक्रेन: जेलेंस्की बोले- पुतिन से बात करने को तैयार हूं, लेकिन इसकी असफलता का मतलब तीसरा विश्वयुद्ध होगा
Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
सार
रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि मैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत करने के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर ये वार्ता असफल रही तो इसका मतलब तीसरा विश्वयुद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध को खत्म करने का एकमात्र तरीका बातचीत है और मैं इसके लिए तैयार हूं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वार्ता के ये प्रयास असफल साबित हुए तो इसका परिणाम तीसरे विश्वयुद्ध के रूप में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने कहा कि मैं समझता हूं कि बिना बातचीत किए हम इस युद्ध को समाप्त नहीं कर सकते हैं। मैं उनके (पुतिन) साथ वार्ता करने के लिए तैयार हूं। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस यूक्रेन के मुख्य शहरों पर अपने हमले तेज कर रहा है। यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध करने का आरोप गलाया है, जिसमें कई बच्चों और महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि अगर इस युद्ध को रोकने का एक फीसदी मौका भी है तो मैं समझता हूं कि हमें यह कदम उठाने का साहस करना चाहिए। बता दें कि वोलोदिमिर जेलेंस्की पहले भी इस बात की चेतावनी दे चुके हैं कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष इसी तरह बढ़ता रहा तो पूरी दुनिया इसकी चपेट में आ जाएगी और यह लड़ाई एक वैश्विक संघर्ष का रूप ले लेगी।
विज्ञापन
रूस ने मारियुपोल के स्कूल पर गिराए बम, 400 लोग थे मौजूद
रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल के एक स्कूल पर बमबारी कर दी। इस स्कूल में लगभग 400 लोग शरण लिए हुए थे। दूसरी ओर रूसी हमले में रूस के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र को भी खासा नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार रविवार को रूस के सैनिक मारियुपोल शहर के काफी अंदर तक पहुंच गए हैं। जेलेंस्की ने इसको रूस का आंतकवाद करार दिया है।
इसके साथ ही एक वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि मारियुपोल पर रूस का हमला इतिहास में दर्ज होगा क्योंकि रूसी सैनिकों ने यहां जो किया है वह युद्ध अपराध है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण शहर पर आक्रमण करने वालों ने जो किया, वह एक ऐसा आतंक है जिसे आने वाली सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने दुनिया से एक बार फिर मदद की गुहार भी लगाई।