फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban in Afghanistan: UKRAINE Plane Was Hijacked By Unidentified Individuals And Taken To IRAN

Ukrainian Plane Hijacked: यूक्रेन के मंत्री का दावा- काबुल से हमारा विमान हाईजैक हुआ, सरकार का इनकार

Tue, 24 Aug 2021 01:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Aug 2021 01:26 PM IST
सार

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया कि रविवार को काबुल पहुंचे हमारे विमान को दो दिन बाद यानी मंगलवार को हथियारबंद अपहरणकर्ता ईरान की ओर ले गए। हालांकि, सरकार ने इसका खंडन किया है।

विज्ञापन
Taliban in Afghanistan: UKRAINE Plane Was Hijacked By Unidentified Individuals And Taken To IRAN
यूक्रेन का विमान हाईजैक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

अफगानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू करने पहुंचे यूक्रेन के एक विमान को हाईजैक कर लिया गया। यह दावा यूक्रेन सरकार के मंत्री ने मंगलवार को किया। इसके कुछ ही देर बाद उन्हीं की सरकार ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर दिया। सरकार ने कहा कि लोगों को रेस्क्यू करने काबुल गए हमारे किसी भी विमान को हाईजैक नहीं किया गया है। तेहरान टाइम्स के मुताबिक, रूसी मीडिया आउटलेट इंटरफैक्स के मुताबिक कीव ने अफगानिस्तान में किसी भी यूक्रेन के विमान का हाईजैक होने से इनकार किया।

यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया कि रविवार को काबुल पहुंचे हमारे विमान को दो दिन बाद यानी मंगलवार को हथियारबंद अपहरणकर्ता ईरान की ओर ले गए। इसमें यूक्रेन के नागरिकों की जगह अज्ञात यात्री सवार हैं। अफगान में फंसे हमारे लोगों को बचाने के लिए हमारे अगले तीन प्रयास भी नाकामयाब हुए हैं, क्योंकि हमारे लोगों को एयरपोर्ट नहीं आने दिया जा रहा है।

विज्ञापन
 

यूक्रेन सरकार ने क्या कहा?

यूक्रेन विदेश मंत्रालय के अध्यक्ष ओलेग निकोलेंको ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यूक्रेन का कोई विमान काबुल या कहीं और हाईजैक नहीं हुआ है। कुछ मीडिया आउटलेट की ओर से हाईजैक प्लेन के बारे में जानकारियां साझा की जा रही हैं, जो कि वास्तविकता के अनुरूप नहीं है।

अब भी 100 यूक्रेनी काबुल में फंसे
जानकारी के मुताबिक, अभी तक 83 लोगों को काबुल से कीव पहुंचाया गया है। इनमें 31 यूक्रेनी नागरिक शामिल थे। अफगानिस्तान में अभी भी करीब 100 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मौजूद हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

ईरान ने भी खंडन किया

यूक्रेन सरकार के मंत्री के दावे का ईरान ने भी खंडन किया है। ईरान सरकार के मंत्री अब्बास असलानी ने दावा किया कि ये विमान नॉर्थ ईस्ट ईरान के मशहाद एयरपोर्ट पर आया था, लेकिन इसे रिफ्यूलिंग के बाद यूक्रेन के लिए रवाना कर दिया गया था और यह कीव एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed