फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Plane Crash in Iran: World leaders condemned and demand justice for victims

ईरान विमान हादसा : कनाडा ने बताया 'राष्ट्रीय त्रासदी', यूक्रेन ने दोषियों के लिए मांगी सजा 

Sat, 11 Jan 2020 10:05 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Ukraine Plane Crash in Iran: World leaders condemned and demand justice for victims
हादसे में अपनों को गंवाने का दुख भुलाना हो रहा मुश्किल - फोटो : PTI

ईरान ने कबूल कर लिया कि उसकी मिसाइल ने गलती से यूक्रेन के विमान को निशाना बना दिया। इस हादसे में ईरान समेत कई देशों के 176 लोग मारे गए। पूरी दुनिया में इस दुखद घटना को लेकर रोष है। 

विज्ञापन


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हादसे पर पहले ही सवाल उठाए थे। उन्होंने ईरान के कबूलनामे से पहले ही दावा किया था कि यह विमान मिसाइल द्वारा गिराया गया है। पीएम ट्रूडो ने इस हादसे को 'राष्ट्रीय त्रासदी' करार दिया है। 
विज्ञापन


एक बयान जारी कर उन्होंने इस मामले की जांच में पूरी पारदर्शिता की मांग की। साथ ही उन्होंने मरने वालों के परिवारों के लिए इंसाफ मांगा। उन्होंने कहा, 'विस्तृत व पूरी जानकारी जांच सुनिश्चित करने के लिए हम दुनियाभर के अपने साझेदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेनस्काई ने ईरान से दोषियों को सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'हमें ईरान से उम्मीद है कि दोषियों को अदालत के कटघरे तक पहुंचाया जाए।' इसके अलावा यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के अध्यक्ष येवहेनी डाइखने ने कहा कि हमें एक पल के लिए भी शक नहीं था कि इस भयावह दुर्घटना के पीछे हमारे स्टाफ की गलती थी। वे हमारे सर्वश्रेष्ठ लड़के—लड़कियां थे। 


स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन का कहना है कि ईरान को इस मामले में बिना किसी बाधा के जांच में पूरा सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि एक विमान को मार गिराया गया है। यह बहुत ही भयावह है। यह दुर्घटना थी या नहीं, लेकिन इस घटना की निंदा की जानी चाहिए और ईरान को इसकी पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।' इस हादसे में स्वीडन के 10 नागरिक भी मारे गए हैं। 

ब्रिटेन में ईरानी राजदूत ने मांगी माफी : 

इस बीच ब्रिटेन में ईरान के राजदूत हामिद बेदिनेजाद ने गलत जानकारी साझा करने पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ईरान इस बात को लेकर आश्वस्त था कि यह मिसाइल हमला नहीं था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed