Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के खिलाफ लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, अमेरिकी अधिकारी का दावा
Ukraine War: सूत्रों के मुताबिक, बाइडेन ने पिछले महीने अंततः मिसाइल सिस्टम डिलीवरी को हरी झंडी दे दी थी। हालांकि, अमेरिका ने मिसाइलों की संख्या और अन्य विवरण देने से इनकार किया है। लगभग दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की दी गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यूक्रेन ने पहली बार रूसी सेना के खिलाफ अमेरिका से मिली लंबी दूरी की बैलिस्टिक (एटीएसीएमएस) मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया कि अमेरिका ने यूक्रेन को चुपचाप लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (एटीएसीएमएस) दे दी हैं। यूक्रेन ने युद्ध के मैदान में मंगलवार को धड़ल्ले से इनका इस्तेमाल किया। इन मिसाइलों की रेंज लगभग 180 मील (300 किलोमीटर) है।
एक माह पहले मिसाइलें देने का वादा किया था
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष व्लोदिमिर जेलेंस्की से लगभग एक माह पहले ये मिसाइलें देने का वादा किया था। सूत्रों के मुताबिक, युद्ध के मैदान में मिसाइलों की डिलीवरी को गुप्त रखा गया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की और अन्य यूक्रेनी नेता सामरिक मिसाइल प्रणाली (एटीएसीएमएस) को हासिल करने लिए लगातार अमेरिका पर तत्काल दबाव डाल रहे थे। हालांकि, अमेरिका ने महीनों तक इसे लटकाए रखा।
अमेरिका को थी इस बात की चिंता
अमेरिका को चिंता थी कि यूक्रेन इन हथियारों का इस्तेमाल रूसी क्षेत्र में काफी भीतर तक हमले करने में कर सकता है। इससे मॉस्को नाराज हो जाएगा और संघर्ष और भी ज्यादा भीषण हो जाएगा।
लगभग दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की दी गई हैं
सूत्रों के मुताबिक, बाइडेन ने पिछले महीने अंततः मिसाइल सिस्टम डिलीवरी को हरी झंडी दे दी थी। हालांकि, अमेरिका ने मिसाइलों की संख्या और अन्य विवरण देने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि लगभग दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की दी गई हैं।