{"_id":"6227583b5fa8b122dc6da720","slug":"ukraine-foreign-minister-dimitro-kuleba-says-russian-army-hostages-3-lac-civilians-in-mriupole","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग: यूक्रेन के विदेश मंत्री का गंभीर आरोप, कहा- रूसी सेना ने मारियूपोल में तीन लाख लोगों को बंधक बनाया ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जंग: यूक्रेन के विदेश मंत्री का गंभीर आरोप, कहा- रूसी सेना ने मारियूपोल में तीन लाख लोगों को बंधक बनाया
Tue, 08 Mar 2022 06:50 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:50 PM IST
सार
मंगलवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन के शहर मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख आम नागरिकों को कैद कर लिया है।
विज्ञापन
यूक्रेन में मची तबाही का मंजर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रूस की सेना पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख लोगों को बंधक बनाकर रखा है। वहीं, रूसी सेना का कहना है कि मारियूपोल में यूक्रेनी सैनिक छिपे हुए हैं, इसलिए हमारी ओर से सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की गई है। मारियूपोल में भीषण युद्ध चल रहा है और रूसी सेना ने जमकर बमबारी की है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा का रूस पर गंभीर आरोप
मंगलवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन के शहर मारियूपोल में रूसी सेना ने तीन लाख आम नागरिकों को कैद कर लिया है। इन लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि रूसी सेना ने इन आरोपों को नकारते हुए बयान जारी किया कि मारियूपोल में यूक्रेन के सैनिकों पर हमारी सेना की ओर से कार्रवाई की जा रही है लेकिन आम लोगों के साथ कुछ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस बीच जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिमी देशों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 13 दिनों से यूक्रेन अकेले रूस की ताकतवर सैन्य बल के खिलाफ डटा है। लेकिन इस लड़ाई में पश्चिम ने कोई मदद नहीं की। रूस की सेना ने अपनी मिसाइलों से हमारे शहरों को नष्ट कर दिया लेकिन पश्चिम तब भी मदद के लिए आगे नहीं आया। सिर्फ प्रतिबंधों से काम नहीं चलेगा, जमीन पर उतरकर लड़ने से ही बात बनेगी।
विज्ञापन