फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis: Joe Biden talks to Xi Jinping on phone discusses matters arising out of Russia attack on ukraine

यूक्रेन संकट: जो बाइडन ने की शी जिनपिंग से फोन पर बात, रूस के हमले से उपजे मामलों पर हुई चर्चा

Fri, 18 Mar 2022 08:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Mar 2022 08:25 PM IST
सार

इस बीच चीन ने रूस में सेना भेजने की अफवाहों को फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया। दरअसल, रूस के साथ सीमा पर पूरी तरह से भरे चीनी सैन्य ट्रक काफिले को दिखाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Ukraine crisis: Joe Biden talks to Xi Jinping on phone discusses matters arising out of Russia attack on ukraine
जिनपिंग और बाइडन - फोटो : Amar ujala

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग को फोन किया। दोनों के बीच यूक्रेन संकट और इस दौरान उपजे अन्य मसलों पर बात हुई।  दरअसल, अमेरिका की कोशिश है कि रूस को सैन्य एवं आर्थिक सहायता मुहैया कराने से चीन को रोका जाए। इससे पहले बाइडन और शी के बीच पिछले साल नवंबर में एक डिजिटल शिखर बैठक हुई थी। दोनों के बीच बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद यह चौथी बातचीत है।

विज्ञापन


‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने दोपहर नौ बज कर तीन मिनट पर अपनी बात शुरू की। इससे पहले व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चीन के समर्थन और यूक्रेन में रूस के बर्बर हमले की भर्त्सना नहीं करने के बारे में शी से सवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जानने का समय है कि राष्ट्रपति शी कहां खड़े हैं।
विज्ञापन


इस बीच चीन ने शुक्रवार को एक बार फिर वार्ता करने और मानवीय सहायता के लिए अनुदान को लेकर अपनी अपील दोहराई। चीन ने अमेरिका पर रूस को उकसाने का और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर संघर्ष को बढ़ाने का आरोप लगाया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि चीन ने हर समय जनहानि टालने की हर कोशिश करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह जवाब देना आसान है कि यूक्रेन में आम लोगों को किस चीज की ज्यादा जरूरत है भोजन की या मशीन गन की?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, ताईवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ताईवान पर बलपूर्वक अपना दावा करने की चीन की धमकी को याद दिलाते हुए चीनी विमान वाहक पोत शांदोंग शुक्रवार को ताईवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरा। यह घटनाक्रम बाइडन-शी की वार्ता से कुछ ही घंटे पहले हुआ।

चीन ने दी सफाई

  • इस बीच चीन ने रूसी सीमा पर उसके सैनिकों की तस्वीर को फर्जी करार दिया है। चीन ने रूस में सेना भेजने की अफवाहों को फर्जी करार देते हुए खारिज कर दिया। दरअसल, रूस के साथ सीमा पर पूरी तरह से भरे चीनी सैन्य ट्रक काफिले को दिखाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
  • मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात का दावा किया गया था। इस पर चीन के इंटरनेट वॉचडॉग ने कहा कि ट्विटर पर प्रसारित एक तस्वीर 2021 में पहली बार प्रकाशित हुई तस्वीर का क्रॉप्ड वर्जन है। चीन ने पहले इन खबरों का खंडन किया था कि रूस ने यूक्रेन के सैन्य हमले में उससे सैन्य सहायता मांगी थी।
  • हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने शुक्रवार को बताया कि  साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना (सीएसी) ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध पर चीन की स्थिति को बदनाम करने के उद्देश्य से  कई फर्जी खबरें प्रसारित की गईं। इसमें रात के समय चीनी सैन्य वाहनों की एक लंबी लाइन की एक तस्वीर ट्विटर पर प्रसारित हुई, जिससे अटकलें लगाई जाने लगीं कि चीन रूस को सहायता प्रदान कर रहा है। हालांकि, यह वास्तव में मई 2021 की एक पुरानी फोटो है, जिसे एडिट कर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed