फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukrain Russia War: Russia withdraws from grain deals after attack on war fleet in Black Sea

Ukrain Russia War: काला सागर में जंगी बेड़े पर हमले के बाद अनाज सौदों से हटा रूस

Mon, 31 Oct 2022 06:17 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव/वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/कीव/वाशिंगटन। Published by: Amit Mandal Updated Mon, 31 Oct 2022 06:17 AM IST
सार

अमेरिका ने रूस के इस फैसले पर कहा कि रूस भोजन को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। रूस का यह फैसला बेहद लापरवाही भरा और पूरी दुनिया में पहले से जारी खाद्य संकट को और गंभीर बनाने का खतरा पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
Ukrain Russia War: Russia withdraws from grain deals after attack on war fleet in Black Sea
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को अनाज आपूर्ति समझौते में अपनी भागीदारी स्थगित करने का एलान किया। एक बयान जारी कर रक्षा मंत्रालय ने कहा, सेवास्तोपोल के पास काला सागर में तैनात रूसी नौसैनिक बेड़े पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रूस अनाज आपूर्ति समझौते में अपनी भागीदारी तुरंत प्रभाव से स्थगित कर रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने नौ ड्रोन से रूसी सैन्य बेड़े के साथ ही वहां मौजूद कई नागरिक नौकाओं को भी निशाना बनाया। इस हमले रूस का एक जंगी जहाज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


अमेरिका ने रूस के इस फैसले पर कहा कि रूस भोजन को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। रूस का यह फैसला बेहद लापरवाही भरा और पूरी दुनिया में पहले से जारी खाद्य संकट को और गंभीर बनाने का खतरा पैदा कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दूर-दूर तक रूस के पास इस समझौते से भागने का कोई कारण नहीं है। अमेरिका के आरोपों का जवाब देते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, पश्चिम देशों की मदद से यूक्रेन इस समझौते की आड़ में रूस पर आतंकी हमले की साजिशें रच रहा है। रूस इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। समझौते की आड़ में दोहरा धोखा दिया जा रहा है। एजेंसी
विज्ञापन


काला सागर अनाज पहल
रूस ने काला सागर से होने वाले यूक्रेन के व्यापार को अवरुद्ध कर दिया। यूक्रेन से होने वाली अनाज आपूर्ति रुक गई। संयुक्त राष्ट्र और तुर्किये की मध्यस्थता से जुलाई में काला सागर अनाज पहल पर रूस ने हस्ताक्षर किए थे और अनाज ढोने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जपोरिझिया में यूक्रेनी बमबारी से कटी बिजली
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को जपोरिझिया परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन ने बमबारी की थी। बमबारी की वजह से बिजली की लाइनें तबाह हुई हैं, जिन्हें ठीक करने में कई दिन लग सकते हैं।
पोलैंड में परमाणु हथिायारों से क्यूबा संकट की पुनरावृत्ति होगी..रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पोलैंड में अमेरिकी परमाणु मिसाइलों की तैनाती पर कहा, यह क्यूबन संकट की पुनरावृत्ति जैसा है। रूस पश्चिमी से ऐसी लापरवाही नहीं करने की अपेक्षा करता है, जिसका खामियाजा पूरे यूरोप को भुगतना पड़े।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, हमले के पीछे ब्रिटेन का हाथ है। यूक्रेन ने हमला ब्रिटिश विशेषज्ञता की मदद से ही किया है। ग्रेन कॉरिडोर की सुरक्षा में लगीं नागरिक नौकाओं को निशाना बनाकर पश्चिम ने साबित कर दिया है कि उन्हें समझौते की परवाह नहीं है। रूस पश्चिम की धोखेबाजी के लिए अपने नागरिक, सैनिकों को दांव पर नहीं लगा सकता।

संयुक्त राष्ट्र व ईयू ने जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र रूस के साथ संपर्क में है। वहीं, यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश नीति प्रमुख जोसप बोरेल ने कहा कि अनाज और उर्वरकों की आपूर्ति के बिना दुनियाभर में हालात बिगड़ेंगे।


रूसी कृषि मंत्री दिमित्री पेत्रुशेव ने कहा कि रूस दुनिया में खाद्य सकंट जैसी स्थिति नहीं चाहता। इसलिए तुर्किये की भागीदारी से रूस अगले चार महीनों के भीतर सबसे गरीब देशों को 500,000 टन अनाज की मुफ्त आपूर्ति करने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed