फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukarin crisis, many news websites of Russia hacked

Russia Ukraine War: रूस की कई समाचार वेबसाइट हैक, कुछ पर रूस ने खुद लगाई रोक

Wed, 02 Mar 2022 02:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Mar 2022 02:08 AM IST
सार

वेबसाइट हैक करने के पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मीडिया में ऐसा हस्तक्षेप रूस की आम जनता के बीच बढ़ती युद्ध-विरोधी भावना का संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
ukarin crisis, many news websites of Russia hacked
कई रूसी समाचार वेबसाइट हैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस की कई समाचार वेबसाइटें हैक हुई हैं। इनके मुख्य पृष्ठ पर जो संदेश आने लगा, उसमें यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा की गई है।

विज्ञापन


वहीं, युद्ध को लेकर दिखाई जा रही खबरों से नाखुश रूस ने कुछ मीडिया मंचों पर रोक भी लगा दी है। इस कार्रवाई को असहमति दबाने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की सरकार की कोशिशों के प्रमाण के रूप में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, वेबसाइट हैक करने के पीछे किसका हाथ है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मीडिया में ऐसा हस्तक्षेप रूस की आम जनता के बीच बढ़ती युद्ध-विरोधी भावना का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, रूस के संचार मंत्रालय और मीडिया निगरानी समूह ‘रोसकोम्नाडजोर’ ने युद्ध को लेकर दिखाई जा रही खबरों के तहत कई रूसी और यूक्रेनी मीडिया संगठनों पर रोक लगा दी है। क्रेमलिन की सार्वजनिक आलोचना करने वाली रूसी पत्रिका ‘द न्यू टाइम्स’ पर यूक्रेन में रूसी सैन्य हताहतों के बारे में विवरण देने के कारण रोक लगा दी गई, जिसका रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी तक खुलासा नहीं किया है।


रूस में प्रदर्शन जारी
रूस में पिछले पांच दिनों से यूक्रेन पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जबकि लगभग 10 लाख लोगों ने युद्ध को समाप्त करने की मांग करते हुए एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं। इन प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, अधिकारियों ने सोशल मीडिया मंच पर पाबंदियां लगाई हैं और स्वतंत्र समाचार साइट को बंद करने की धमकी दी है।

कुछ वर्ष में हम उत्तर कोरिया की तरह हो जाएंगे
स्वतंत्र समाचार साइट ‘मेडुजा’ ने हैक की गई कुछ वेबसाइट के मुख्य पृष्ठों पर दिख रहे संदेश साझा किए हैं। इस संदेश में लिखा है, ‘प्रिय नागरिकों, हम आपसे निवेदन करते हैं कि यह पागलपन बंद करें और अपने बेटों और पति को मरने के लिए ना भेजें। कुछ वर्ष में हम उत्तर कोरिया की तरह हो जाएंगे। इससे हमें क्या फायदा है? क्या पुतिन का नाम इतिहास में दर्ज होगा? यह युद्ध हमारे लिए नहीं है, इसे रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed