फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK watchdog drops competition review of Microsoft's OpenAI deal

UK: प्रतिस्पर्धा निगरानीकर्ता ने रद्द की माइक्रोसॉफ्ट-ओपनएआई सौदे की समीक्षा, कहा- जांच की जरूरत नहीं

Wed, 05 Mar 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Mar 2025 10:12 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन की प्रतिस्पर्धा और बाजार निगरानी संस्था ने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई की साझेदारी की समीक्षा रद्द कर दी है। निगरानीकर्ता ने कहा कि यह सौदा जांच के योग्य नहीं है। सीएमए ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई को प्रभावी रूप से नियंत्रित नहीं किया है। 

 

विज्ञापन
UK watchdog drops competition review of Microsoft's OpenAI deal
Microsoft - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ब्रिटेन की प्रतिस्पर्धा और बाजार निगरानी संस्था (सीएमए) ने बुधवार को कहा कि उसने माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई के सौदे की समीक्षा रद्द कर दी है। उसने कहा कि देश के विलय नियमों के तहत इस सौदे की जांच की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


सीएमए ने एक बयान में कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर माइक्रोसॉफ्ट और चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई के बीच साझेदारी जांच के योग्य नहीं है। खासतौर पर सीएमए यह नहीं मानता कि माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पा लिया है। 
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने शुरू में ओपनएआई में बड़ी रकम निवेश की थी, जब यह सैन फ्रांसिस्को-आधारित स्टार्टअप था। लेकिन तबसे ओपनएआई ने चैटजीपीटी की सफलता के बाद जापान की सॉफ्टबैंक और चिप निर्माता एनवीडिया जैसे अन्य बड़े निवेशकों को आकर्षित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमए ने बड़ी टेक कंपनियों की ओर से जनरेटिव एआई स्टार्टअप्स में निवेश की वजह से एआई सौदों की जांच बढ़ा दी है। पिछले साल सीएमए ने इन्फ्लेक्शन एआई से जुड़े एख अन्य माइक्रोसॉफ्ट सौदे को मंजूरी दी थी, साथ ही गूगल और अमेजन द्वारा एंथ्रोपिक (चैटबॉट निर्माता) के साथ साझेदारी को मंजूरी दी थी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed