{"_id":"6145f8365ba1ea24465a20a1","slug":"uk-to-roll-out-life-saving-covid-19-treatment-which-was-given-to-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: इस नई दवा से होगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, ट्रंप को भी दी गई थी यही एंटीबॉडी ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: इस नई दवा से होगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, ट्रंप को भी दी गई थी यही एंटीबॉडी
Sat, 18 Sep 2021 09:35 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:35 PM IST
सार
इसे पूरे ब्रिटेन में आजमाया जाएगा और मुझे उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक इसका असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पीड़ित हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर आई है। इन मरीजों का अब जीवनरक्षक नई एंटीबॉडी रोनाप्रेव से इलाज किया जाएगा जिसे रोनाप्रीव कहा जाता है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी यही इलाज दिया गया था।
विज्ञापन
दवा उन लोगों को दी जाएगी जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और जिनमें संक्रमण से पीड़ित होने या टीकाकरण के बाद भी वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी नहीं बन पाती।
विज्ञापन
दो मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का मिश्रण रोनाप्रेव उन अस्पतालों में पहले पहुंचाया जाएगा जहां कोरोना के मरीजों पर एंटीबॉडी का अधिक असर नहीं दिखा है।
पिछले साल जब डोनाल्ड ट्रंप कोरोना संक्रमित हो गए थे, उस वक्त उन्हें इसी एंटीबॉडी से इलाज दिया गया था।
ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा कि हमने ऐसे मरीजों के लिए नए इलाज की व्यवस्था की है जिन पर अब तक किसी तरह के इलाज का असर नहीं हो रहा था। इसे पूरे ब्रिटेन में आजमाया जाएगा और मुझे उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक इसका असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
दवा ऐसे मरीजों की दी जाएगी जिन्हें कोरोना के साथ कैंसर या ऑटोइम्यूनो जैसी बीमारी है और इस वजह से उनपर मौजूदा एंटीबॉडी का असर नहीं हो रहा है।
एएचएस ने कहा कि इसके इलाज से जुड़ी गाइडलाइन जल्दी ही जारी हो जाएगी ताकि अस्पतालों में मरीजों का इलाज जल्द से जल्द शुरू हो सके।
रोचे प्रोडक्ट लि. के पॉल मैक्मैनस का कहना है कि मोनाप्रेव पहली ऐसे दवा है जिसे कोविड-19 के इलाज के लिए एमएचआर (मेडिसीन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्स रेगुलेटरी एजेंसी) की ओर से मान्यता मिली है।